Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं Chum Darang? Karan Veer Mehra संग करीबियों से पहले इस एक्स Bigg Boss कंटेस्टेंट को कर चुकी हैं डेट

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 03 Dec 2024 03:19 PM (IST)

    Who is Chum Darang बिग बॉस 18 इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो में कुछ कंटेस्टेंट अपने गेम प्ले से दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। इस ब ...और पढ़ें

    कौन हैं बिग बॉस 18 में नजर आने वालीं चुम दरांग? (Photo Credit- Instagram)
    कौन हैं बिग बॉस 18 में नजर आने वालीं चुम दरांग? (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. कौन हैं बिग बॉस 18 में नजर आने वालीं चुम दरांग?
    2. करण वीर मेहरा के साथ दिखता है क्यूट बॉन्ड
    3. फिल्मों के अलावा करती हैं ये काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who is Chum Darang: चुम दरांग के बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है। कई लोग तो ये भी नहीं जानते थे कि वो बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शो की शुरुआत में तो ऐसा भी लग रहा था कि चुम शो में ज्यादा दिन टिक नहीं पाएंगी और बाहर हो जाएंगी। लेकिन बीते कुछ हफ्तों में उनके गेम को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।

    पिछले कुछ हफ्तों से वो करणवीर मेहरा के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर काफी वायरल हो रहीं हैं। बिग बॉस 18’ की फीमेल कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा दर्शकों को चुम दरांग पसंद आ रही हैं। शो में वो दोस्ती की नई मिसाल बनकर सामने आईं हैं। दोस्तों के लिए वो किसी से भिड़ने से पहले एक बार भी नहीं सोचतीं हैं। तो चलिए इसी बीच जानते हैं पर्सनल लाइफ में वो कैसी हैं और क्या करती हैं।

    कौन हैं सबकी फेवरेट चुम दरांग?

    चुम दरांग अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट की रहने वाली हैं। उन्होंने टूरिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। चुम दरांग एक्टिंग की फील्ड में काम कर चुकी हैं। चुम को 'बधाई दो' में भूमि पेडनेकर के साथ देखा गया था। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में भी नजर आईं थीं। एक्टिंग के अलावा चुम दरांग कई ब्यूटी पेजेंट्स का भी हिस्सा रहीं हैं।

    Photo Credit- Instagram

    उन्होंने मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल 2017 का ताज जीता था। इसके अलावा वह 'मिस इंडिया अर्थ 2016', और 'मिस एशिया वर्ल्ड 2017' का भी हिस्सा रहीं। चुम दरांग को एक्टिंग की दुनिया में पैर जमाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें काफी नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।

    खबरें और भी

    करण वीर मेहरा संग दिखता है स्पेशल बॉन्ड

    शो में लोग उनके गेम को तो पसंद कर ही रहे हैं साथ ही दर्शकों को उन्हें करणवीर के साथ देखना काफी अच्छा लगता है। दोनो के क्यूट मोमेंट्स से पूरा सोशल मीडिया पर भरा रहता है। करण ने कई बार शो में एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। हालांकि अभी तक चुम ने करण के लिए अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। दोनों की केमिस्ट्री लोग दीवाने हो रहे हैं। दोनों का एक दूसरे का ख्याल रखने से लेकर साथ देने तक, ये मोमेंट्स ऑडियंस को काफी अच्छे लग रहे हैं।

    Photo Credit- Instagram

    बिग बॉस 4 के कंटेस्टेंट को कर चुकीं हैं डेट

    आपको जानकर हैरानी होगी कि चुम दरांग पहले बिग बॉस सीजन 4 के एक कंटेस्टेंट को डेट कर चुकी हैं। उनका नाम हृषांत गोस्वामी है जो पेशे से एक मॉडल हैं। वो बिग बॉस के चौथे सीजन में नजर आए थे। इसके अलावा हृषांत को कई टीवी एड्स में भी देखा जा चुका है। अब आगे देखना है चुम शो में और कितना आगे जाती हैं।