विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वह कंट्रोलिंग महिला है...' कौन है Rupali Ganguli की सौतेली बेटी ईशा वर्मा जिन्होंने लगाए उनपर संगीन आरोप?

Published: Tue, 05 Nov 2024 06:20 PM (IST)

अनुपमा स्टार Rupali Ganguly इस वक्त विवादों में फंस गई हैं। हाल ही में रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी का ...और पढ़ें

अनुपमा पर सौतेली बेटी ने लगाए इल्जाम
अनुपमा पर सौतेली बेटी ने लगाए इल्जाम

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों सीरियल को कई बड़े एक्टर्स ने अलविदा कहा और इसका इल्जाम भी रूपाली पर आया। लेकिन अब एक्ट्रेस का नाम एक नए मामले में घसीटा जा रहा है।

ईशा ने रुपाली गांगुली पर कमेंट

ताजा विवाद में उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन पर एक इल्जाम लगाया है जिसके बाद से उनका नाम इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहा है। दरअसल हाल ही में ईशा की ओर से शेयर किया गया एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें उन्होंने अपनी सौतेली मां पर कई तरह के आरोप लगाए। पोस्ट में ईशा ने रूपाली गांगुली को 'मनोरोगी' और 'क्रूर दिल' महिला कहकर संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: Rupali Ganguly: 12 साल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, पिता को किया अलग..., सौतेली बेटी का अनुपमा स्टार पर गंभीर आरोप

ईशा ने अपनी सौतेली मां पर आरोप लगाया कि वो बहुत कंट्रोलिंग हैं जिन्होंने उसे अपने पिता से अलग कर दिया। ईशा ने कहा कि जब भी वह अपने पिता को कॉल करती थीं,तब रुपाली उन पर चीखा करती थीं। ईशा वर्मा कौन हैं और उन्होंने अपनी सौतेली मां के खिलाफ ऐसे चौंकाने वाले दावे क्यों किए? ये हम आगे जानेंगे।

कौन है ईशा वर्मा?

जिन लोगों को जानकारी नहीं है उन्हें बता दें कि ईशा वर्मा अश्विन के वर्मा की बेटी हैं। अश्विन की दूसरी पत्नी सपना वर्मा थीं, जिनसे ईशा का जन्म हुआ। ईशा अब 26 साल की हैं और अमेरिका के न्यू जर्सी में सेटल हो गई हैं। उनके इंस्टाग्राम के अनुसार ईशा वर्मा एक टेक एनालिस्ट और सेलिब्रिटी मैनेजर हैं। इसके अलावा उन्हें घूमने फिरने का भी बहुत शौक है। ईशा अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि रुपाली के साथ अश्विन के वर्मा की ये तीसरी शादी है। उन्होंने रुपाली गांगुली से साल 2013 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। रुपाली से पहले अश्विन की दो शादियां टूट चुकी हैं। इन दो शादियों से उनकी दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी की बेटी ईशा ने रुपाली पर आरोप लगाया था कि उनका अश्विन के साथ 12 साल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला है।

यह भी पढ़ें: Anupamaa: 'साथ काम करते हुए हो जाता है...' तोशु ने रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना को लेकर क्यों कही ये बात?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।