Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Television Day: यह हैं टेलीविजन के इतिहास में सबसे लंबे चलने वाले टीवी शोज, जुड़ी हैं बचपन की यादें

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 02:45 PM (GMT+05:30)

    World Television Day छोटे पर्दे पर कई ऐसे शोज हैं जिन्होंने टेलीकास्ट का रिकॉर्ड बनाया है। ये शोज सालों से चले आ रहे हैं। इनमें दूरदर्शन के चित्रहार औ ...और पढ़ें

    टीवी के सबसे लम्बे चलने वाले शोज। फोटो- स्क्रीनशॉट
    टीवी के सबसे लम्बे चलने वाले शोज। फोटो- स्क्रीनशॉट

    HighLights

    1. वर्ल्ड टेलीविजन डे 21 नवम्बर को मनाया जाता है
    2. ऐसे कई टीवी शोज हैं, जिनके साथ एक पूरी पीढ़ी जवान हुई
    3. केबीसी टीवी के सबसे लम्बा चलने वाले शोज में शामिल है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 21 नवम्बर को वर्ल्ड टेलीविजन डे (World Television Day) मनाया जाता है। कभी फिल्मों के बाद मनोरंजन का सबसे सशक्त साधन रहा टेलीविजन आज भी एहमियत रखता है। हालांकि, अब लोगों की व्यूइंग हैबिट में ओटीटी भी शामिल हो चुके हैं, मगर टीवी फिर भी मायने रखता है।

    टीवी से कई पीढ़ियों की यादें जुड़ी हैं और इन यादों में रचे-बसे हैं वो कार्यक्रम, जो बचपन का अभिन्न हिस्सा। इनमें से कुछ ने तो कई सालों तक प्रसारण का रिकॉर्ड भी कायम किया। वर्ल्ड टेलीविजन डे के मौके पर ऐसे ही कुछ शोज की चर्चा, जिन्होंने हजारों एपिसोड्स का सफर तय किया।

    कृषि दर्शन

    दूरदर्शन पर कृषि दर्शन का प्रीमियर 26 जनवरी 1967 को हुआ था। इस शो ने 56 साल में 16,700 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यह पहले दिल्ली के आसपास के 80 गांवों में टेलीकास्ट हुआ, लेकिन जल्द ही इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया गया। यह एक नॉन-फिक्शन कार्यक्रम है, जो खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी प्रसारित करता है।

    चित्रहार

    साल 1982 को दूरदर्शन पर शुरू हुआ चित्रहार पॉपुलर टीवी कार्यक्रमों में एक है। इस शो में हिंदी फिल्मों के पॉपुलर गाने सुनाए जाते हैं। चित्रहार लोगों की जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया था कि बिना इसके रविवार के दिन का एहसास ही नहीं होता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: First Indian Serial- रामायण या महाभारत नहीं, ये है भारत का पहला टीवी सीरियल, विदेश में खूब मचाई थी हलचल

    रंगोली

    यह शो 1989 में लॉन्च हुआ था। इसे 1990 में टीवी पर काफी देखा जाने लगा था। भारत ही नहीं मिडिल ईस्ट और अमेरिका में भी इस शो को भारतीय लोग देखा करते थे। इस शो को लेकर खास बात ये है कि इसे अब तक 11 एक्ट्रेसेज होस्ट कर चुकी हैं। 31 सालों से चले आ रहे रंगोली कार्यक्रम ने TRP के रिकॉर्ड बनाये थे। 

    सीआईडी

    सोनी टीवी का क्राइम इनवेस्टिगेशन शो सीआईडी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित शोज में से एक है। इस शो के कुछ किरदार और डॉयलाग तो लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे।

    एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम), इंस्पेक्टर दया (दयानंद शेट्टी), अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव), फ्रेडरिक्स, डॉक्टर तारिका और सालुंके जैसे किरदारों को तो शायद ही लोग कभी भूल पाएंगे। इस शो की शुरुआत 1998 में हुई थी और यह 21 साल तक प्रसारित होता रहा। इस शो ने 1,547 एपिसोड पूरे किए थे।

    कौन बनेगा करोड़पति

    अमिताभ बच्चन का क्विज शो केबीसी साल 2000 में शुरू हुआ था। यह गेम शो लोगों के टैलेंट को दिखाता है और उन्हें करोड़ों रुपये जीतने का मौका देता है। सोनी टीवी के इस शो का फिलहाल 14वां सीजन प्रसारित किया जा रहा है। 

    ये हैं मोहब्बतें

    दिव्यांंका त्रिपाठी का लोकप्रिय शो ‘ये है मोहब्बतें’ ने भी लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। शो में अभिनेत्री के किरदार को काफी पसंद किया गया था और इसी शो से उन्हें असल पहचान भी मिली थी। यह शो 10 साल तक टीवी पर प्रसारित हुआ था।

    बालिका वधू

    छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा शोज में बालिका वधू भी शामिल है। इसे देश में अब तक के सबसे लंबे चलने वाले हिंदी टीवी शोज में गिना जाता है। कलर्स टीवी का यह शो 21 जुलाई 2008 को टीवी पर पहली बार प्रसारित हुआ और 31 जुलाई 2016 तक टेलीकास्ट होता रहा। इसके करीब 2245 एपिसोड आए। इसमें बाल विवाह जैसे अहम मुद्दे को उठाया गया।

    यह भी पढ़ें: Taarak Mehta समेत ये हैं टीवी के 'बाहुबली' धारावाहिक, टेलीकास्ट हो चुके हैं 1000 से अधिक एपिसोड्स