Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss नहीं जाना चाहतीं टीवी की स्टार, Salman Khan के रियलिटी शो से रहना चाहती हैं दूर

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:32 AM (IST)

    सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर हाल ही में एक टीवी एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। ...और पढ़ें

    सलमान खान का शो  बिग बॉस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सलमान खान का शो बिग बॉस (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस

    2. सलमान खान के शो से एक्ट्रेस ने किया इनकार

    3. छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं ये

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो के बारे में अगर जिक्र किया जाए तो उसमें सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस का नाम जरूर शामिल होता है। ज्यादातर सेलेब्स की किस्मत बिग बॉस जाने के बाद चमक जाती है। 

    लेकिन टीवी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो बिग बॉस (Bigg Boss) को नहीं करना चाहती हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन सी अदाकारा हैं, जो सलमान खान के रियलिटी शो से फिलहाल दूर रहना चाहती हैं।

    बिग बॉस नहीं करना चाहतीं ये टीवी एक्ट्रेस

    ज्यादातर कलाकार बिग बॉस शो के बाद खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो का हिस्सा बनते हैं, लेकिन अभिनेत्री रुहानिका धवन (Ruhanika Dhawan) सीधे खतरों के खिलाड़ी 15 में आ गई हैं। उन्हें बिग बॉस जाकर इस शो का हिस्सा बनने की जरुरत नहीं महसूस हुई। वह फिलहाल उस शो के लिए खुद को फिट मानती भी नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मेरा कुत्ता ही आ जाता... ' गौरव खन्ना को लेकर Akansha Chamola ने फिर दिया अजीब बयान, भड़के यूजर्स

    ruhanika dhawan

    रुहानिका कहती हैं- मैं बिग बॉस के लिए अभी बहुत छोटी हूं। वहां लड़ाई-झगड़े बहुत होते हैं। मुझसे लड़ाई नहीं हो पाती है। मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं, इतने दिनों तक उनसे दूर नहीं रह पाऊंगी। खतरों के खिलाड़ी शो के लिए पहली बार परिवार से इतने दिनों तक दूर थी। यह शो करते हुए फोन पर बात हो जाती है।

    ruhanika dhawan (1)

    बिग बॉस में ऐसा नहीं होगा। जहां तक खतरों के खिलाड़ी शो के लिए हां कहने की बात है, तो मैं बचपन से ही यह शो देखती आ रही हूं। बच्चों को गाड़ियां उड़ते देखना, स्टंट्स देखना पसंद होता है। आम जीवन में कहां मुझे मगरमच्छ को इतने करीब से देखने का मौका मिलता। मुझे लगता है कि यह शो मेरे लिए कई दरवाजे खोलेगा।

    खबरें और भी

    अभी तो बहुत सारा काम करना है। क्या आगे कोई और रियलिटी शो रुहानिका करना चाहेंगी? वह कहती हैं कि मैं केवल अपना काम लोगों को दिखाना चाहती हूं, फिर चाहे वह डांस हो, अभिनय या फिर स्टंट।

    इस शो के लिए फेमस हैं रुहानिका

    दरअसल बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रुहानिका धवन को सबसे अधिक लोकप्रियता और पहचान टीवी शो ये हैं मोहब्बतें से मिली है। जिसमें वह दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल जैसे कलाकारों के साथ नजर आईं।

    यह भी पढ़ें- Indian Idol 16 को मिल गया विनर, 25 साल पुराना क्लासिक गाना गाकर हासिल की रियलिटी शो की ट्रॉफी