Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तकलीफ में हैं Hina Khan, इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा- 'प्लीज अल्लाह...'

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 08:27 AM (IST)

    एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की जंग लड़ रही है । अभिनेत्री अपने फैंस को अपनी सारी अपडेट देती नजर आ रही हैं । हाल ही में हिना न ...और पढ़ें

    हिना खान का पोस्ट ( फोटो इंस्टाग्राम)
    हिना खान का पोस्ट ( फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान
    2. एक्ट्रेस ने कटवाए अपने बाल
    3. दर्द और पीड़ा में हैं हिना खान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिना खान ने हफ्ते भर पहले सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ बताया था कि वह कैंसर की तीसरी स्टेज पर है और इसका इलाज करवा रही हैं।

    इस खबर के बाद हिना के फैंस उनके लिए लगातार ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। हिना भी कहीं न कहीं अपनी इस बीमारी को लेकर अंदर ही अंदर डरी हुई हैं, लेकिन लगातार हिम्मत बनाए हुए है। इस बीच उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देख उनके फैंस एक बार फिर इमोनशल हो गए हैं। 

    हिना खान का नया पोस्ट

    हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अल्लाह को याद करती नजर आ रही है। उन्होंने लिखा- अल्लाह के सिवाय कोई आपके दर्द को दूर नहीं कर सकता। प्लीज अल्लाह, प्लीज।'

    यह भी पढ़ें-  पहली कीमोथेरेपी के बाद Hina Khan के शरीर पर पड़े गहरे निशान, बोलीं- 'ये वो निशानी हैं जिनकी मैं हकदार...'

    हिना ने कटवाए बाल

    हिना खान ने 4 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने अपने बाल कटवाती नजर आई थी। इसी के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा मैसेज भी लिखा था कि मैं अपनी कहानी, अपनी यात्रा रिकॉर्ड कर रही हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खुद को गले लगाने के मेरे प्रयास हर किसी तक पहुंचें।

    खबरें और भी

    हिना खान का वर्कफ्रंट

    हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना ने साल 2009 से ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करना शुरू किया था, जिसके बाद वह बिग बॉस 11 और बिग बॉस 14 जैसे शो में नजर आईं। इसके बाद वह कसौटी जिंदगी के में भी कोमोलिका के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया। 

    यह भी पढे़ं- Hina khan के ब्रेस्ट कैंसर की खबर सुन परेशान हुईं Samantha Ruth Prabhu, एक्ट्रेस के लिए किया ये पोस्ट