यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की इस एक्ट्रेस की हालत गंभीर, हॉस्पिटल मिलने पहुंचीं 'तारक मेहता' की 'सोनू भिड़े'
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai टीवी पर सबसे लंबे समय से चल रहे शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को 12 साल पूरे हो गए हैं। इसके कलाकारों को आज भी दर्शकों की तरफ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर सबसे लंबे समय से चले आ रहे शोज में से एक हैं। इसे दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलता है, खासकर सेपरेशन ट्रैक के बाद से। फैंस शो के नए कलाकारों से काफी इम्प्रेस हुए और उन्हें खुले दिल से नविका कोटिया और मृणाल जैन का स्वागत किया। दोनों किरदार, शो में एक नई कहानी जोड़ रहे हैं और कहानी में नए मोड़ ला रहे हैं।
एडमिट हुईं नविका कोटिया
शो में माया का किरदार निभाने वाली नविका कोटिया ने सोशल मीडिया पेज पर अपनी हेल्थ को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो पिछले 3 दिनों से बीमार हैं और हॉस्पिटल में एडमिट भी। नविका ने अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो अस्पताल की बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। नर्स और डॉक्टर उनकी एमआरआई की तैयारी कर रहे हैं।
पलक सिधवानी पहुंचीं मिलने
इसके साथ ही पिछली पोस्ट में नविका ने बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने वाली उसकी प्यारी दोस्त पलक सिधवानी उससे मिलने आई थी। एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को अपना ख्याल रखने के लिए थैंक्यू भी कहा।
फैंस करते हैं पसंद
शो की बात करें तो नविका ने शो में माया के रूप में एंट्री की जो डॉ. कुणाल खेरा की बहन हैं। उसका एक सिंगर बनने का सपना है, लेकिन उसे नहीं पता कि यह पूरा कैसे होगा। इस इच्छा को पूरा करने के लिए, कुणाल अक्षरा को ब्लैकमेल करता है और उसे अभिमन्यु और उसके परिवार से दूर रखने के लिए मॉरीशस ले जाता है, फिर वह कैरव का अपहरण कर लेता है।
खबरें और भी
12 सालों से चल रहा है शो
बता दें कि इस शो कि शुरुआत साल 2009 में हुई थी। इसमें लीड रोल में हिना खान और करण मेहरा नजर आए थे। बाद में करण ने शो छोड़ दिया और कहानी को हिना ने आगे बढ़ाया। 12 सालों से भी ज्याद से चले आ रहे इस शो को हमेशा में टीआरपी में टॉप पोजिशन मिली।