यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Pooja Joshi ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया एलान, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर
Pooja Joshi Second Pregnancy ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। वह दूसरी बार मा ...और पढ़ें

HighLights
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम पूजा जोशी दोबारा बनेंगी मां
- पूजा जोशी ने अनाउंस की सेकेंड प्रेग्नेंसी
- वेस्टर्न ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं पूजा
नई दिल्ली, जेएनएन। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Pooja Joshi Pregnancy: छोटे पर्दे की कई अभिनेत्रियों इस साल मां बनीं और कुछ बनने वाली हैं। दीपिका कक्कड़, इशिता दत्ता, गौहर खान और तन्वी ठक्कर ने कुछ दिन पहले ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। जल्द ही आशका गोराडिया और दिशा परमार भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच एक और टीवी एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का एलान किया है।
पूजा जोशी बनने वाली हैं दोबारा मां
छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा जोशी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। पूजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कई तस्वीरों से बना है।
क्लिप में एक्ट्रेस वन शोल्डर लॉन्ग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी बेटी भी बड़ी बहन बनने के लिए काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। वीडियो में उन्हें अपनी फैमिली के साथ फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है।
पूजा जोशी की पर्सनल लाइफ
पूजा जोशी के पति का नाम मनीष अरोड़ा है। उन्होंने साल 2015 में मनीष के साथ सात फेरे लिये थे। कपल को एक बेटी भी है। पूजा अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब वह जल्द ही दूसरे बच्चे को भी जन्म देने वाली हैं।
खबरें और भी
'ये रिश्ता...' में पूजा जोशी का क्या था किरदार?
पूजा जोशी ने स्टार प्लस का लॉन्गेस्ट रनिंग शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अहम किरदार निभाया था। वह शो में अक्षरा (हिना खान) की बेस्ट फ्रेंड और भाभी वर्षा बनी थीं। वह लंबे समय तक इस शो से जुड़ी रहीं। इसके अलावा पूजा ने 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में भी काम किया है। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल में देखा गया।
फिलहाल, पूजा शोबिज से दूर हैं और अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि, पूजा सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बरकरार रखती हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।