Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल ने की बड़ी घोषणा, नहीं रखेंगे 'बिग बॉस 17' की फीस, इस काम के लिए करेंगे डोनेट

    Updated: Tue, 17 Oct 2023 02:14 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में इस बार ऐसे कंटेस्टेंट्स का चुनाव किया गया है जिनकी लोगों के बीच अच्छी पकड़ है। सोशल मीडिया पर जिन यूट्यूबर्स का नाम है उन् ...और पढ़ें

    File Photo of Anurag Dobhal. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Anurag Dobhal. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' का हो चुका है आगाज
    2. फेमस यूट्यूबर हैं अनुराग डोभाल
    3. बिग बॉस में मिलने वाली फीस पर अनुराग ने कही बड़ी बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' में पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल जलवा काट रहे हैं। अनुराग पॉपुलर यूट्यूबर हैं, जो कि बाइक्स से जुड़े वीडियो बनाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 'बिग बॉस 17' को शुरू हुए कुछ ही दिन बीते हैं। जब तक अनुराग इस घर में रहेंगे, फैंस उनके कंटेंट को मिस करते रहेंगे। अनुराग जिन लोगों की वजह से इस मुकाम तक पहुंचे हैं, उनके लिए उन्होंने स्पेशल बात कही है।

    पूरा हुआ अनुराग का सपना

    'बिग बॉस 17' में जाने से पहले अनुराग ने व्लॉग बनाया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान के शो में जाने से अपने पेरेंट्स की खुशी दिखाई थी। इस व्लॉग को आज पोस्ट किया गया है। अनुराग का पूरा परिवार उनके सलमान के शो में जाने से बहुत खुश नजर आ रहा है।

    वीडियो में अनुराग बता रहे हैं कि कैसे उनका सपना पूरा हो गया। उनके पेरेंट्स जाने से पहले उनके माथे पर तिलक लगाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अनुराग बताते हैं कि 'बिग बॉस 17' में मिलने वाले अमाउंट का वह क्या करने वाले हैं।

    क्या करेंगे मिलने वाली राशि का?

    अनुराग ने बताया कि उनका यूके 07 फाउंडेशन है। 'बिग बॉस 17' में उन्हें जो भी अमाउंट मिलेगा, वह उसका 100 प्रतिशत इस फाउंडेशन में यूज करेंगे और इसके जरिये किसी की मदद करेंगे। किसी की शादी करेंगे, किसी को जॉब देंगे। कुल मिलाकर जिसको जो मदद चाहिए होगी, वो देंगे। इस वीडियो में अनुराग के साथ उनके भाई-बहन भी रहे, जिन्होंने बताया कि वह सबसे पहले दिल्ली और फिर देहरादून के लिए रवाना होने वाले हैं। इसके बाद अनुराग के पेरेंट्स का वीडियो दिखाया जाता है, जो अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हैं।

    खबरें और भी

    इमोशनल हुए अनुराग के पेरेंट्स

    अनुराग के निकलने से पहले उनके पेरेंट्स काफी इमोशनल हो जाते हैं। वह बाकी लोगों से उनके माता-पिता का ख्याल रखने को कहते हैं। इसके बाद अनुराग 'बिग बॉस 17' जर्नी के लिए निकल जाते हैं।