Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AskSRK: एक साल में तीसरी फिल्म के साथ धमाका करने को तैयार Shah Rukh Khan, आखिर क्यों कहा- 'हीरो तो आते-जाते रहते हैं'

    By Priyanka singhEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:00 AM (IST)

    जब एक यूजर ने पूछा कि क्या दिल्ली याद याद आती है? अपने बचपन के बारे में बताइए। इस पर शाह रुख ने लिखा कि मैं तो अब भी बच्चा हूं। मेरा बचपन बहुत प्यारा ...और पढ़ें

    इस साल रिलीज होने वाली शाह रुख की तीसरी फिल्म होगी डंकी
    इस साल रिलीज होने वाली शाह रुख की तीसरी फिल्म होगी डंकी

    HighLights

    1. शाह रुख ने निर्देशक राजकुमार हिरानी की सराहना की
    2. फिल्में निर्देशक का माध्यम होती हैं, हीरो तो आते-जाते रहते हैंः शाह रुख

    अभिनेता शाह रुख खान अभिनीत फिल्म डंकी को लेकर प्रशसंकों में काफी उत्साह है। वहीं कुछ लोग इस फिल्म को निर्देशक राजकुमार हिरानी की वजह से देखना चाहते हैं। दरअसल, शनिवार को एक्स पर आस्क एसआरके सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने यह बात किंग खान को लिखी।

    यूजर ने लिखा कि, माफी चाहूंगा, मैं डंकी फिल्म के लिए उत्सुक हूं, लेकिन आपके लिए नहीं, बल्कि राजकुमार हिरानी की फिल्म के लिए। इस पर शाह रुख ने भी निर्देशक की सराहना करते हुए लिखा कि हां. यह बिल्कुल सही कारण है। राजू (राजकुमार हिरानी) की फिल्म को लेकर मैं खुद उत्सुक हूं। फिल्में निर्देशक का माध्यम होती हैं। हीरो तो आते-जाते रहते हैं।

    फिल्म डंकी की कहानी ऐसे लोगों की है, जो काम की तलाश में दूसरे देश बिना वीजा के अवैध तरीके से दूसरे देश जाते हैं। काम के लिए शाह रुख भी अपना दिल्ली का घर छोड़कर मुंबई आए थे। ऐसे में जब एक यूजर ने पूछा कि क्या दिल्ली याद याद आती है? अपने बचपन के बारे में बताइए।

    माता-पिता को बहुत याद करता हूं

    इस पर शाह रुख ने लिखा कि मैं तो अब भी बच्चा हूं। मेरा बचपन बहुत प्यारा था, अपने माता-पिता को बहुत याद करता हूं। घर वहां होता है, जहां मेरा दिल होता है। मेरे अपने होते हैं। मुझे मेरे माता-पिता, दिल्ली के दिन, वहां जो दोस्त बने, खो गए उन सबकी याद आती है। 21 दिसंबर को डंकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Animal Box Office Day 2: 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो ही दिनों में कर डाला यह रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस