यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फैंस का Housefull 5A और Housefull 5B को लेकर बढ़ रहा कन्फ्यूजन, जानिए क्या है दोनों में अंतर; कैसे देखें फिल्म?
हाउसफुल 5 एक अपकमिंग कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है जो 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन सहित मल्टी स्टारका ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 की 5वीं किस्त आने वाली है। फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी चालू हो गई है। बुकिंग के आंकड़े देखें तो फिल्म सबसे मशहूर फ्रैंचाइज में से एक के मजबूत संकेत दे रही है।
दो अलग-अलग वर्जन में होगी रिलीज
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित,हाउसफुल 5 ने पहले ही भारत भर में 2.99 करोड़ रुपये की एडवांस टिकट बुकिंग कर ली है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 4 जून तक 13876 से अधिक निर्धारित शो के लिए लगभग 100588 टिकट बेचे हैं। ब्लॉक सीटों के साथ यह 7.16 करोड़ रुपये होगा। ये तो हुई फिल्म की बात लेकिन क्या आपको पता है कि इस सफल कॉमेडी के साथ साजिद नाडियाडवाला इस बार एक कमाल भी करने वाले हैं। फिल्म को दो अलग-अलग पार्ट 5A और 5B में रिलीज किया जाएगा।
क्या है दोनों फिल्मों में अंतर?
क्या है ये और कितना अलग है आइए जानते हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने एक वीडियो रिलीज किया था जिसमें उन्होंने बताया कि हाउसफुल 5 के दो पार्ट होंगे। ये आपको तय करना है कि आप कौन सा पार्ट देखना चाहते हैं या दोनों देखना चाहते हैं? इसके बाद से फैंस के मन में मूवी को लेकर बहुत कंफ्यूजन पैदा हो गया कि साजिद इसके साथ क्या करने वाले हैं। तो चलिए आपको भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपकी ये चिंता भी खत्म किए देते हैं।
मेकर्स की इसके पीछे क्या थी मंशा?
हाउसफुल 5 के दोनों वर्जन में एक ही कहानी, एक ही किरदार और एक ही पागलपन है लेकिन दोनों के क्लाइमेक्स अलग हैं और यहीं से पूरा ट्विस्ट क्रिएट होगा। दरअसल सबकुछ सेम होने के बावजूद 15 से 20 मिनट की कहानी दोनों फिल्मों की अलग है। इसका उद्देश्य दर्शकों को फिल्म का दो बार आनंद लेने का एक नया तरीका देना है।
खबरें और भी
कैसे करें डिसाइड?
सिंपल शब्दों में कहें तो इस असामान्य रणनीति का उद्देश्य एक मजेदार सरप्राइज और लोगों को बार-बार मूवी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। लेकिन इसने कई प्रशंसकों के बीच भ्रम पैदा कर दिया है। सिनेमाघरों में स्पष्ट रूप से यह बताया नहीं गया है कि कौन से ऑडी में कौन सा वर्जन चल रहा है, कुछ दर्शक बिना सोचे-समझे चले जा रहे हैं, बाद में उन्हें एहसास हो रहा कि उन्हें एक और वर्जन देखना है क्योंकि हो सकता है कि उन्होंने कुछ मिस कर दिया हो। अभी अगर आप बुक माय शो पर टिकट बुक करने जाएंगे तो जैसे ही आप टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर जाएंगे वो आपसे पूछेगा कि आपको हाउसफुल 5A देखनी है या हाउसफुल 5B देखनी है।