विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी बोले- कुछ कहानियों को मुख्यधारा वाले सिनेमा में लाना था कठिन, अब मिल रहा मौका

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 02 Aug 2023 03:00 AM (IST)

Made in Heaven season 2 trailer निर्माता रितेश ने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म कहानीकारों निर्माताओं को मौका दे रहा है ...और पढ़ें

कुछ कहानियों को मुख्यधारा वाले सिनेमा में लाना कठिन : रितेश सिधवानी
कुछ कहानियों को मुख्यधारा वाले सिनेमा में लाना कठिन : रितेश सिधवानी

डिजिटल प्लेटफार्म पर अब कंटेंट की बाढ़ है। हर हफ्ते किस न किसी प्लेटफार्म पर नया कंटेंट आ रहा है। ऐसे में दर्शकों के पास ढेरों विकल्प हैं। इस बीच मेकर्स के लिए अब डिजिटल प्लेटफार्म के लिए कंटेंट बनाना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

खासकर अगर वह कंटेंट हिट वेब सीरीज की फ्रेंचाइज के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। मुंबई में मंगलवार को मेड इन हेवेन 2 वेब सीरीज के ट्रेलर लांच के दौरान शो के निर्माता रितेश सिधवानी ने यह बात कही। इस मौके पर शो के निर्देशक रीमा कागती, जोया अख्तर, अलंकृता श्रीवास्तव, नित्या मेहरा, नीरज घेवान के साथ ही कलाकार शोभिता धूलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सरभ और मोना सिंह मौजूद रहे।

क्वालिटी कंटेंट के बीच जगह बनाने के लिए अब क्या करना जरूरी है? इस पर रितेश ने कहा कि हम इतने सालों से जो कंटेंट डिजिटल प्लेटफार्म पर देखते आ रहे हैं, उसको लेकर पसंद अब बदल रही है। यह प्लेटफार्म कहानीकारों, निर्माताओं को मौका दे रहा है कि वह अलग तरह की कहानियां बना सकें, जिन्हें मुख्यधारा वाले सिनेमा में लाना कठिन था।

यह चुनौतियां हमें बेहतर लिखने और अच्छा कंटेंट बनाने की ओर ले जा रही है। मेड इन हेवेन 2 में कई मुद्दों पर बात की गई है। वहीं शो की सह निर्देशिका रीमा कागती कहती हैं कि हम महिलाओं के अलग-अलग अनुभवों को एक्सप्लोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

समाज में जो चीजें सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी हुई हैं, उसे आधुनिक नजरिए से देख रहे हैं। मुझे लगता है कि हम महिलाओं की कहानियों को अलग-अलग दृष्टिकोण से दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह वेब सीरीज 10 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।