Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan के लिए भगवान की शरण में Shah Rukh, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 01:37 AM (IST)

    शाह रुख खान की फिल्म जवान सात सितंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने फिल्म जवान के लिए एडवांस ...और पढ़ें

    शाह रुख खान अपनी फिल्म जवान के लिए आज श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करेंगे।
    शाह रुख खान अपनी फिल्म जवान के लिए आज श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करेंगे।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाह रुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म "जवान" के लिए इन दिनों खूब प्रोमोशन कर रहे हैं। सोमवार देर रात शाह रुख खान आंध्र प्रदेश के तिरूपति शहर पहुंचे। यहां से वह आज मंगलवार को श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर जाएंगे और अपनी फिल्म "जवान" की सफलता के लिए भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से प्रथना करेंगे।

    गौरतलब है कि इससे पहले शाह रुख खान अपनी फिल्म पठन के लिए माता वैष्णव देवी के मंदिर (जम्मू) गए थे। इस बार वह भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि बेचारे मोमिन, अब शाहरुख को भी काफिर घोसित कर देंगे। पठान से पहले शाहरुख ने माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया था.. शायद अब शाहरुख को लग गया है कि हिंदुओं के भगवान ही असली भगवान हैं, बाकी सब मिथ्या।

    "जवान" की एडवांस बुकिंग

    बता दें कि शाह रुख खान की फिल्म "जवान" सात सितंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। शाह रुख खान के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने फिल्म "जवान" के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। रविवार को फिल्म व्यापार विश्लेषक मनोबाला विजयबालन ने भारत में जवान की अग्रिम बिक्री पर एक अपडेट साझा किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, एक्शन फिल्म जवान के लिए अग्रिम बुकिंग... "जवान" की 5 लाख से अधिक टिकट पहले ही बिक चुकी है।

    राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स

    पीवीआर - 1,12,299

    खबरें और भी

    आईनॉक्स - 75,661

    सिनेपोलिस - 40,577

    कुल बिक्री

    टिकट- 2,28,538

    सकल - 9.01 करोड़

    पूरे शहर में

    सभी थिएटर

    दिल्ली एनसीआर - 39,535 - 1.91 करोड़

    मुंबई - 39,600 - 1.57 करोड़

    बेंगलुरु - 39,325 - 1.42 करोड़

    हैदराबाद - 58,898 - 1.35 करोड़

    कोलकाता - 40,035 - 1.16 करोड़

    इंडिया वाइड

    सभी थिएटर

    बिके टिकट - 5,17,700

    सकल - 14.47 करोड़

    फिल्म जगत से जुड़े विश्लेषकों का मानना है कि "जवान" की एडवांस बुकिंग लगभग ₹40 करोड़ तक पहुंचने की राह पर है, जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।