विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Netflix Pandigai: बॉलीवुड को टक्कर देने के लिए तैयार साउथ, थिएटर्स के बाद OTT पर रिलीज होंगी ये साउथ फिल्में

Published: Thu, 16 Jan 2025 08:08 PM (IST)

खासतौर पर ओटीटी के आने के बाद से ये देखने को मिला है कि साउथ फिल्में भी दर्शकों के दिल ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली तमिल फिल्में (Photo: Instagram)
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली तमिल फिल्में (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संक्रांति और पोंगल के मौके पर नेटफ्लिक्स पांडिगाई (Netflix Pandigai) नाम से एक इवेंट की अनाउंसमेंट की है। ये वो फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद आने वाले साल में ओटीटी पर दस्तक देंगी। ये फिल्में पूरे सालभर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इनमें सबसे खास बात ये है कि ये फिल्में ना सिर्फ तेलुगु में बल्कि दूसरी भाषाओं में भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होंगी।

अजित कुमार की गुड बैड अग्ली से लेकर सूर्या की रेट्रो तक, इस साल नेटफ्लिक्स पर आने वाली सभी फिल्मों पर आइए डालते हैं नजर।

गुड बैड अग्ली

अधिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित, गुड बैड अग्ली में थाला अजित इस एक्शन ड्रामा में एक स्टाइलिश गैंगस्टर की भूमिका में हैं। तृषा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: एक कत्ल और 15 कातिल, सस्पेंस थ्रिलर में सबकी बाप निकली ये फिल्म, OTT पर देखें यहां

रेट्रो

कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित फिल्म रेट्रो में सूर्या और कार्तिक सुब्बाराज पहली बार साथ नजर आएंगे। ये एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं जबकि जयराम, जोजू जॉर्ज, करुणाकरण और सुजीत शंकर सपोर्टिंग कास्ट के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

बाइसन

फिल्म बाइसन को मारी सेल्वराज ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में वो पहली बार ध्रुव विक्रम के साथ काम कर रहे हैं। कबड्डी पर आधारित ये एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है इस फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन और राजिशा विजयन मुख्य भूमिका में हैं।

पेरुसु

इलंगो राम द्वारा निर्देशित पेरुसु एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है,जिसमें वैभव, सुनील रेड्डी और बाला सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए लिखा,"यह परिवार 'मजे' को 'अंतिम संस्कार' में डालता है। पेरुसु तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में नेटफ्लिक्स पर आ रही है!

कोर्ट– स्टेट वर्सेज अ नोबडी

प्रियदर्शी और शिवाजी अभिनीत कोर्ट तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में भी प्लेटफॉर्म पर आएगी। फिल्म का निर्देशन राम जगदीश कर रहे हैं। इस फिल्म को नानी प्रेजेंट कर रहे हैं।

थंडेल

इसके अलावा थंडेल भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी जिसमें नागा चैतन्य और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Friday Release: हाउसफुल रहेगा फ्राइडे, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।