Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sarzameen Trailer: एक्शन और इमोशन्स से भरपूर है ट्रेलर, Ibrahim Ali के खूंखार लुक को देख क्रेजी हुए फैंस

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 05:00 PM (IST)

    काजोल की फिल्म मां इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस बीच एक्ट्रेस की एक और फिल्म सरजमीन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक द ...और पढ़ें

    सरजमीन के ट्रेलर में इब्राहिम अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)
    सरजमीन के ट्रेलर में इब्राहिम अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
    2. इब्राहिम अली खान ने अपने रोल से चौंकाया
    3. सुकुमारन और काजोल भी आएंगे नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते दिनों पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और काजोल (Kajol) की फिल्म सरजमीन (Sarzameen Trailer) का टीजर रिलीज हुआ था। मूवी में इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali khan) के रोल को देखकर हर कोई चौंका गया था। अब कुछ समय बाद इसका ट्रेलर सामने आया है। फिल्म में काजोल की मौजूदगी देखकर फैंस को साल 2006 की फ़ना याद आ जाएगी। वहीं इंटरनेट मलयालम हार्टथ्रोब पृथ्वीराज सुकुमारन को फिर से हिंदी फिल्म में देखकर खुश हैं।

    किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म?

    वहीं कई लोगों ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को उनकी डेब्यू फिल्म नादानियां के आधार पर आंका और तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। इब्राहिम ने दो मिनट की क्लिप में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से ट्रोल्स को हमेशा के लिए चुप करा दिया है। बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा समर्थित सरजमीन 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?

    एक तरफ जहां टीजर देखने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे थे कि क्या इब्राहिम ने फिल्म में आतंकवादी का रोल किया है। ट्रेलर में ये सारी चीजें स्पष्ट हो गईं। ट्रेलर के अनुसार, इब्राहिम उर्फ ​​हरमन काजोल और सेना अधिकारी पृथ्वीराज सुकुमारन के बेटे का रोल निभा रहे हैं। बचपन से ही उसका अपने पिता के साथ खराब रिश्ता रहा है और जीवन में आगे चलकर चीजें और खराब होती जाती हैं,काजोल दोनों के बीच फंसकर रह जाती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

    बिना डायलॉग के स्क्रीन पर छोड़ी छाप

    हालांकि उनके किरदार को लेकर अभी भी बहुत रहस्य है। टीजर में इस ओर इशारा किया गया है कि पिता की नाराजगी की वजह से हरमन आतंकवाद का रास्ता चुन लेता है? या किसी ने हरमन की पहचान चुरा ली है? खैर, ट्रेलर में खुद का कोई डायलॉग नहीं होने के बावजूद, इब्राहिम ने अपनी इंटेस और नेचुरल परफॉर्मेंस से लोगों को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    खबरें और भी

    फैंस ने की इब्राहिम की तारीफ

    फैंस उनकी इस परफॉर्मेंस पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"इतनी नेचुरल एक्टिंग, इग्गी की एक्टिंग ने प्रभावित किया बॉस।" दूसरे ने कमेंट किया,"भाई इब्राहिम ने #सरजमीन के ट्रेलर में छा गए। क्या स्क्रीन प्रीजेंस थी ?? बहुत बढ़िया।" एक अन्य टिप्पणी में लिखा, "स्टार किड नहीं, भविष्य का स्टार लग रहा है।" एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा,"IAK का लुक और फील सब कुछ अगले स्तर का है।" दूसरी ओर पृथ्वीराज ने अपनी ऑनस्क्रीन प्रीजेंस से लोगों का दिल जीत लिया है।