विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2024 में खत्म होगा इन Web Series के अगले सीजनों का इंतजार, नेटफ्लिक्स ने किया Guns And Gulaabs 2 का एलान

Published: Mon, 25 Dec 2023 07:37 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2023 05:04 PM (IST)

2024 Upcoming Web Series Next Seasons ओटीटी स्पेस में कई सीरीज ऐसी हैं जिनके अगले सीजनों का इंतजार किया जा ...और पढ़ें

2024 में आने वाली वेब सीरीज। फोटो- एक्स
2024 में आने वाली वेब सीरीज। फोटो- एक्स

HighLights

  1. 2024 में खत्म होगा कई वेब सीरीज के अगले सीजनों का इंतजार
  2. पंचायत 3 की शूटिग पूरी हो चुकी है और अब रिलीज डेट का इंतजार है
  3. मिर्जापुर के तीसरे सीजन का इंतजार भी हो सकता है खत्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Upcoming Seasons Of Web Series in 2024: 2023 की विदाई में बस चंद दिन बाकी हैं। 2024 के स्वागत की तैयारियों शुरू हो गई हैं और इसी के साथ उन वेब सीरीज के अगले सीजनों के इंतजार की घड़ियां भी खत्म होने की आस जगने लगी है, जिनका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।

इनमें कुछ सीरीज काफी पुरानी हैं और इनके नये सीजन आने वाले हैं। वहीं, कुछ सीरीज ऐसी हैं, जो 2023 में आयी थीं। इनके अब दूसरे सीजन आने वाले हैं।

गंस एंड गुलाब्स सीजन 2

नेटफ्लिक्स ने साल खत्म होने से पहले गंस एंड गुलाब्स के दूसरे सीजन का एलान कर दिया है। राड एंड डीके निर्देशित क्राइम सीरीज में राजकुमार राव, आदर्श गौरव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया और टीजे भानु ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि दूसरा सीजन जल्द आएगा।

मिर्जापुर 3

प्राइम वीडियो की इस क्राइम सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। दूसरे सीजन में कालीन भैया और गुड्डू भैया के बीच जंग दिखाई गई थी। गुड्डू ने मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा कर दिया है। कालीन भैया और मुन्ना को मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया था। अब तीसरे सीजन का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि कालीन भैया की वापसी होगी। सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें: OTT Movies And Web Series- 2023 के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर फिल्मों का मेला, 12th Fail समेत आ रहीं ये मूवीज

द फैमिली मैन 3

प्राइम वीडियो की ही राज एंड डीके निर्देशित वेब सीरीज द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी ने जासूसी संस्था में सीनियर एनालिस्ट का रोल निभाया है। दूसरे सीजन के अंत में तीसरे सीजन का क्लू छोड़ा गया था, जिसके मुताबिक यह कोविड-19 जैसे किसी वायरस की पृष्ठभूमि पर हो सकता है। 

पाताल लोक 2

प्राइम वीडियो की एक और क्राइम सीरीज पाताल लोक के भी दूसरे सीजन का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।इसमें जयदीप अहलावत ने पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है, जबकि अभिषेक बनर्जी किलर हथौड़ा त्यागी के रोल में हैं। दोनों ही कलाकारों के लिए यह सीरीज करियर का टर्निंग प्वाइंट रही। 

पंचायत सीजन 3

प्राइम वीडियो की इस कॉमेडी ड्रामा सीरीज के दोनों सीजन हिट रहे और अब कहानी के आगे बढ़ने का इंतजार है। सचिव जी, प्रधान जी और स्थानीय विधायक के साथ टकराव की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है, यह जानने की बेचैनी है। तीसरे सीजन से जितेंद्र कुमार का पहला लुक जारी किया जा चुका है। साल की शुरुआत में इसकी रिलीज डेट सामने आ सकती है। 

फर्जी 2

शाहिद कपूर ने अमेजन प्राइम वीडियो की क्राइम सीरीज फर्जी के साथ शानदार ओटीटी डेब्यू किया। अभिनेता ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि फर्जी 2 की प्लानिंग चल रही हैं और उम्मीद है कि 2024 में दूसरा सीजन आएगा। हालांकि, इसके निर्देशक राज एंड डीके ही हैं, द फैमिली मैन के अगले सीजन की तैयारी भी कर रहे हैं।

काला पानी 2

नेटफ्लिक्स पर काला पानी के दूसरे सीजन की पुष्टि हो चुकी है। इसकी कहानी अंडमान में फैली एक रहस्यमय बीमारी के बारे में है। सीरीज में मोना सिंह, अमेय वाघ, विकास कुमार जैसे सितारों के प्रदर्शन को काफी सराहना मिली।

आश्रम 4

बॉबी देओल इस समय अपने करियर के शिखर पर हैं। एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर हुए आश्रम में एक धर्मगुरु की भूमिका निभाकर उन्होंने खुद को फिर से स्थापित किया। इसे इतना पसंद किया गया कि पहले तीन सीजंस को खूब सराहना मिली। इसके चौथे सीजन की घोषणा तीसरे सीजन के साथ ही कर दी गई थी। यह इसी साल रिलीज होने वाला था।

खाकी- द बिहार चैप्टर 2

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज का निर्देशन भव धूलिया ने किया, जबकि क्रिएटर नीरज पांडेय हैं। 'खाकी: द बिहार चैप्टर' की कहानी रियल लाइफ से प्रेरित है। करण टैकर, अविनाश तिवारी और आशुतोष राणा ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। 

स्पेशल ऑप्स सीजन 2

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस स्पाइ सीरीज के दूसरे सीजन का काफी वक्त से इंतजार किया जा रहा है। केके मेनन के किरदार हिम्मत सिंह को लेकर इसका स्पिन ऑफ सीजन Special Ops 1.5 आ चुका है। 

द जेंगाबुरु कर्स सीजन 2

इस फिल्म की कहानी जलवायु परिवर्तन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। भारत की पहली क्लि-फाई सीरीज नील माधब पांडा के निर्देशन में बनी सीरीज थी। सोनी लिव पर रिलीज हुई इस सीरीज के मेकर्स अब दूसरा सीजन जल्द ही टेलीकास्ट करेंगे।

सास बहू और फ्लेमिंगो सीजन 2

सास बहू और फ्लेमिंगो का सीजन 2 डिज्नी + हॉटस्टार पर 2024 में स्ट्रीम किया जाएगा। पहला सीजन आधिकारिक तौर पर 5 मई, 2023 को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। होमी अदजानिया निर्देशित सीरीज में डिम्पल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर और ईशा तलवार ने प्रमुख किरदार निभाये हैं।

गर्मी सीजन 2

सोनी लिव की स्टूडेंट पॉलिटिक्स के इर्द-गिर्द घूमती इस सीरीज के अगले सीजन का भी इंतजार किया जा रहा है। इस सीरीज में व्योम यादव ने लीड रोल निभाया था। तिग्मांशु धूलिया ने इसका निर्देशन किया था।

यह भी पढ़ें: Wedding.Con Trailer- इन लड़कियों को Matrimonial Sites से दूल्हा तलाशना पड़ा भारी, नर्क बनी जिंदगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।