Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8 एपिसोड वाली नई सीरीज Prime Video पर निकली टॉपर, 'नशे से नाश' की कहानी हिला देगी दिमाग

    Updated: Sun, 10 May 2026 02:16 PM (IST)

    मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 एपिसोड वाली नई वेब सीरीज जमकर धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें

    प्राइम वीडियो की नई सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    प्राइम वीडियो की नई सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. प्राइम वीडियो पर धूम मचा रही है ये सीरीज

    2. 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज बनी टॉपर

    3. रोमांचक कहानी जीत लेगी आपका दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एक लेटेस्ट वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। जिसके बारे में सिनेमाई गलियारे में ज्यादा चर्चा तो नहीं हो रही है, लेकिन सीरीज ने अपनी कहानी से हर किसी को प्रभावित कर दिया है और ये प्राइम वीडियो पर टॉप पर ट्रेंड कर रही है। 

    इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर 8 एपिसोड वाली वह सीरीज कौन सी है, जिसमें नशे की नाश की दिमाग को हिला देने वाली कहानी को दर्शाया गया है। 

    ओटीटी पर छाई नई सीरीज

    जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे बीते 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया गया है। सीरीज की कहानी पंजाब सूबे पर आधारित है, जहां ड्रग्स से यूथ के नाश की कहानी को दिखाया गया है। जिसमें संगीत की दुनिया का एक मशहूर रैपर पर्दे के पीछे से नशे की गोलियां बनकर यूथ को टारगेट करता है। सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि वेब सीरीज का नाम लुक्खे (Lukkhe) है। 

    यह भी पढ़ें- Lukkhe Web Series Review: ड्रग्स, दुश्मनी और प्यार का 'म्यूजिकल कॉकटेल' है लुक्खे, क्या King का डेब्यू रहा हिट?

    lukkhe on ott 2

    लुक्खे की कहानी 8 एपिसोड में सिमटी हुई है, जो काफी रोमांचक है। इस सीरीज में बेशक कहानी में नयापन देखने को न मिले, लेकिन जिस तरह से इसका तैयार किया गया है, वह देखने लायक है। फिलहाल लुक्खे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर बतौर वेब सीरीज नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है और मस्ट वॉच बनी हुई है। 

    lukkhe on ott1

    गौर किया जाए लुक्खे की कास्टिंग की तरफ तो निर्देशक हिमांक गौड़ द्वारा निर्देशित इस लेटेस्ट वेब सीरीज में राशि खन्ना (गुरबानी), पलक तिवारी (सनोबर), रैपर किंग (एमसी बदनाम) और लक्षवीर सिंह सरन (लक्की), शिवांकित सिंह परिहार (ओजी) मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। इसके अलावा नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज और योगराज सिंह जैसे कलाकार मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    लुक्खे को मिले पॉजिटिव रिव्यू

    बिना शोर-शराबे और ज्यादा प्रमोशन किए बिना लुक्खे ने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी है। यही कारण है जो इस लेटेस्ट वेब सीरीज क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, जो ये बताने के लिए काफी है, वाकई लुक्खे एक शानदार थ्रिलर है।

    यह भी पढ़ें- OTT पर होगा अब महासंग्राम... सिंगिग के शोर के बीच होगा खूब एक्शन; Lukkhe का फर्स्ट लुक आउट