Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'एक बार देखो बार-बार देखो', OTT पर मौजूद 8.4 IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म से नहीं भरेगा आपका मन

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 02:38 PM (IST)

    सिनेमा लवर्स के बीच अक्सर बेहतरीन फिल्मों की चर्चा चलती है। खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ पुरानी मूवीज को पसंद किया जाता है। आज हम जिस फिल्म की बात कर ...और पढ़ें

    ओटीटी पर गदर मचा रही है ये फिल्म (Photo Credit- Youtube)
    ओटीटी पर गदर मचा रही है ये फिल्म (Photo Credit- Youtube)

    HighLights

    1. ओटीटी लवर्स के बीच अक्सर कुछ फिल्मों की चर्चा चलती है
    2. आज बात एक ऐसी फिल्म की कर रहे हैं, जिसे काफी पसंद किया गया
    3. किस ओटीटी प्लेटफॉर्म देख सकते हैं ये हिट फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स के बीच अक्सर फिल्मों का जिक्र चलता है। खासकर ओटीटी पर कुछ बेहतरीन पुरानी मूवीज को भी पसंद किया जाता है। शुक्रवार को ज्यादातर प्लेटफॉर्म पर हर सप्ताह नई सीरीज और फिल्में दस्तक देती हैं। अगर आप मूवीज देखने के शौकीन हैं, तो आज एक ऐसी फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपका कभी भी मन नहीं भरेगा। इतना ही नहीं, इसे देखने के बाद आप इन दिनों चर्चा में बनी वेब सीरीज पंचायत को भी भूल जाएंगे।

    फिल्म को आईएमडीबी से मिली कितनी रेटिंग?

    आमिर खान की शानदार फिल्मों की लिस्ट में 3 इडियट्स का नाम जरूर शामिल किया जाता है। रिलीज के समय फिल्म को थिएटर्स में दर्सकों का भरपूर प्यार मिला और अब फिल्म ओटीटी पर गर्दा काट रही है। अगर आपने इसे मिस कर दिया है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    मूवी की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें, तो इस फिल्म को 8.4 की रेटिंग दी गई है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस फिल्म को देखने के बाद आपको बोरियत बिल्कुल भी महसूस नहीं होगी। सिनेमा लवर्स अक्सर इस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं। समय के साथ भी इस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

    ये भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Collection Day 15: छिन जाएगा हाउसफुल 5 का सिंहासन? फ्राइडे को सितारे जमीन पर की धांसू कमाई

    बॉक्स ऑफिस पर कितना किया था कलेक्शन?

    सिनेमा जगत में किसी भी फिल्म की सफलता उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्श से लगाया जाता है। अगर बात 3 इडियट्स की करें, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 400.61 करोड़ है। इस फिल्म के किरदारों की चर्चा आज भी लोगों के बीच चलती है। इतना ही नहीं, फिल्म अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज भी देखी जाती है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDb

    तमिल में बन चुका है 3 इडियट्स का रीमेक

    आमिर खान की इस फिल्म को शायद ही किसी ने नहीं देखा होगा। वरना हर किसी ने इस मूवी को देखा हुआ है। इस फिल्म का तमिल में रीमेक बन चुका है। बता दें कि इस मूवी को नंबन नाम से रिलीज किया गया। 50 करोड़ के बजट में इसे बनाया गया, लेकिन साउथ में फिल्म का रीमेक अपना जलवा नहीं बिखेर पाया।

    ये भी पढ़ें- जब Aamir Khan को बंदर से भिड़ना पड़ा भारी, चलती गाड़ी में हो गई थी हाथापाई, इस एक्टर ने बचाई जान