Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा की दिखी पहली झलक! ट्रेलर की रिलीज डेट कर लें नोट

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 09:46 PM (IST)

    नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म आप जैसा कोई की चर्चा खूब चल रही है। इसमें फातिमा सना शेख और आर माधवन लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने ...और पढ़ें

    आप जैसा कोई का ट्रेलर कब होगा रिलीज (Photo Credit- Instagram)

    आप जैसा कोई का ट्रेलर कब होगा रिलीज (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. आप जैसा कोई फिल्म के ट्रेलर पर आया अपडेट

    2. नेटफ्लिक्स ने शेयर की फातिमा और माधवन के किरदार की झलक

    3. इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें उनके साथ आर माधवन लीड रोल में नजर आएंगे। ओटीटी लवर्स के लिए यह कहानी थोड़ी स्पेशल होगी और आप इसका लुत्फ घर बैठे उठा सकते हैं। रिलीज डेट के बाद अब फिल्म के ट्रेलर पर बड़ा अपडेट आया है। साथ ही, मेकर्स ने फैंस के लिए फिल्म की लीड कास्ट की झलक शेयर की है। इसमें फातिमा और आर माधवन कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं।

    फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने कास्टिंग काउच पर बात करते हुए बताया था कि मीटू के बाद इस तरह की घटनाओं को लेकर सभी काफी सचेत हो गए हैं और अब इस तरह की घटनाएं कम सुनने को मिलती हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना कभी नहीं करना पड़ा है। इस बीच अब फिल्म से उनकी हार्ड लॉन्चिंग की वीडियो सामने आई है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर की घोषणा करने के साथ उनका और माधवन का क्लिप शेयर किया है।

    fatima film

    ये भी पढ़ें- Aamir Khan की इस हीरोइन के लिए प्यार ढूंढना है मुश्किल, कहा- उसी व्यक्ति के साथ...

    कब रिलीज होगा आप जैसा कोई का ट्रेलर

    नेटफ्लिक्स पर एक और मजेदार रोमांटिक जॉनर की फिल्म दस्तक देने के लिए तैयार है। फातिमा के किरदार के नाम और झलक की जानकारी भी सामने आ गई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कास्ट की जानकारी देने के साथ ही बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 25 जून को आउट होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि फातिमा और आर माधवन एक-दूसरे की ओर प्यार से देखते नजर आ रहे हैं और एक रोमांटिक गाना बैकग्राउंड में बज रहा है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा पहले ही कर दी थी। फातिमा और माधवन की रोमांटिक जोड़ी वाली यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। दोनों के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और लेटेस्ट वीडियो के बाद इसकी रिलीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है।

    ये भी पढ़ें- Fatima Sana Shaikh: ‘मी टू के बाद लोगों में डर…’ आमिर खान की दंगल गर्ल ने कास्टिंग काउच पर बताई अंदर की बात

    खबरें और भी