Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aarya 3 Trailer: बेहद खतरनाक होगा इस बार शेरनी का आखिरी वार, Sushmita Sen की सीरीज इस दिन OTT पर होगी रिलीज

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 01:51 PM (IST)

    Aarya 3 Trailer सुष्मिता सेन अपनी क्राइम थ्रिलर सीरीज के साथ एक बार फिर आर्या की कहानी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कमर कस चुकी हैं। राम माधवन के निर्दे ...और पढ़ें

    सुष्मिता सेन की आर्या-3 का ट्रेलर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram
    सुष्मिता सेन की आर्या-3 का ट्रेलर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. पहले से ज्यादा खतरनाक लुक में दिखीं सुष्मिता सेन
    2. आर्या-3 के दूसरे पार्ट का ट्रेलर हुआ रिलीज
    3. इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'आर्या-3'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aarya 3 Trailer Release: सुष्मिता सेन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब धूम मचा रही हैं। आर्या के साथ उन्होंने डिजिटल की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरीज के दो सीजंस आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके बाद मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन ने 'ताली' में ट्रांसजेंडर का किरदार अदा करके हर किसी को हैरान कर दिया था।

    ओटीटी पर लगातार अपने रोल्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करने वालीं सुष्मिता सेन एक बार फिर से 'आर्या-3' के साथ दर्शकों के बीच आ रही हैं, जिसमें वह इस बात पहले से ज्यादा खतरनाक अवतार में नजर आएंगी।

    उनकी वेब सीरीज 'आर्या-3' का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गयी हैं।

    'आर्या-3' में घायल शेरनी बनेंगी सुष्मिता सेन

    आर्या-3 के ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है और राम माधवन की वेब सीरीज को देखने की बेताबी बढ़ा दी है। 2 मिनट का ये ट्रेलर काफी धमाकेदार है, जिसमें सुष्मिता सेन पति को खोने के बाद अपने बच्चों की खातिर एक बार फिर से हाथों में बंदूक थामें और दुश्मनों का खात्मा करते हुए नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: कुछ ऐसा था Ira Khan और Nupur के रिसेप्शन के अंदर का नजारा, Sushmita Sen ने शेयर की एक झलक

    हालांकि, बदले की आग और ड्रग्स की दुनिया की सबसे बड़ी सप्लायर बनने की चाह में वह अपनों को ही इतना हर्ट कर देती हैं कि उन्हें इसका अंत में भुगतान करना पड़ता है और उनके बच्चे ही उन्हें छोड़कर चले जाते हैं। सुष्मिता सेन 'आर्या-3' के इस दो मिनट के ट्रेलर में दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

    इतना ही नहीं, इस ट्रेलर के साथ ही सुष्मिता सेन ने ये भी साफ कर दिया है कि ये एक आखिरी बार, शेरनी का एक अंतिम वार होने वाला है। 'आर्या-3' के पहले पार्ट के बाद अब दूसरे पार्ट को मेकर्स रिलीज करने वाले हैं। यानी कि 'आर्या' का अंत तीसरे सीजन के दूसरे पार्ट के बाद हो जाएगा।

    खबरें और भी

    इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'आर्या-3'

    आर्या-3 के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस शानदार परफॉर्मेंस का इंतजार नहीं कर सकती, आर्या-3 का बेसब्री से इन्तजार है, जो अंतिम वॉर है। इस कहानी के साथ सुष्मिता सेन ने हमें जीत लिया है"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "शेर बहुत ही खुश है, क्योंकि हमारी शेरनी वापस आ रही है"। आपको बता दें कि राम माधवन के निर्देशन में बनी आर्या 3 का सेकंड पार्ट 9 फरवरी को रिलीज हो रहा है। ये वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी।

    यह भी पढ़ें: Aarya 3: आखिरी बार पंजे निकालने आ रही हैं Sushmita Sen, रिलीज डेट के साथ 'आर्या 3 अंतिम वार' का टीजर हुआ रिलीज