Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    I Want To Talk on OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर उतरी अभिषेक बच्चन की 'आई वॉन्ट टू टॉक', कहां देख सकते हैं फिल्म?

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 12:17 PM (IST)

    जिंदगी के उतार-चढ़ाव को गहराई के साथ दिखाती अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक (I Want To Talk) पिछले साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ...और पढ़ें

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आई वॉन्ट टू टॉक ओटीटी पर हो गई रिलीज
    2. 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी फिल्म
    3. अभिषेक बच्चन ने निभाई है मुख्य भूमिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है। थिएटर्स रिलीज के दो महीने के अंदर ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है।

    शूजित सरकार के निर्देशन में बनी आई वॉन्ट टू टॉक 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने लीड रोल निभाया था। मूवी थिएटर्स में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन जिस किसी ने भी यह फिल्म देखी, उसने इसकी जमकर तारीफ की। फिल्म में अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा गया था। अब नए साल में फिल्म को ओटीटी पर उतारा गया है।

    ओटीटी पर कहां देखें आई वॉन्ट टू टॉक मूवी?

    थिएटर रिलीज के करीब 2 महीने बाद आई वॉन्ट टू टॉक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही है। हालांकि, आपको इस फिल्म को देखने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि यह फिल्म सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में उपलब्ध नहीं है। आपको अभिषेक बच्चन की यह फिल्म देखने के लिए पैसे भरने पड़ेंगे। यह अभी रेंट पर रिलीज की गई है। यह फ्री में आप कब देख सकते हैं, अभी इसकी डेट अनाउंस नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- The Roshans Trailer: नागरथ से रोशन बनने का सफर दिखाएगी डॉक्यूमेंट्री, ट्रेलर हुआ जारी

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक अर्जुन सेन की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने अपने रियल लाइफ स्ट्रगल्स के बारे में किताब रेजिंग ए फादर में लिखा है। फिल्म की कहानी अर्जुन (अभिषेक बच्चन) की है, जो शरीर से बीमार है, ऊपर से उसकी बेटी के साथ भी रिश्ता ठीक नहीं है। उसका तलाक भी हो चुका है। वह अपनी जिंदगी में हो रही इतनी सारी परेशानियों से कैसे डील करता है, इसके इर्द-गिर्द आई वॉन्ट टू टॉक की कहानी घूमती है।

    खबरें और भी

    I Want To Talk 

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, आई वॉन्ट टू टॉक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मात्र 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

    यह भी पढ़ें- Paatal Lok 2 Trailer: लौट आया 'पाताल लोक' परमानेंट निवासी, सस्पेंस से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर रिलीज