Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Accused Trailer: एक गुमनाम मैसेज और दांव पर लगा प्यार-करियर..., कोंकणा सेन की साइको थ्रिलर का दमदार ट्रेलर जारी

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 02:00 PM (IST)

    कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'अक्यूज्ड' (Accused Trailer) का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है। ...और पढ़ें

    कोंकणा सेन शर्मा की नई फिल्म का ट्रेलर आउट। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    कोंकणा सेन शर्मा की नई फिल्म का ट्रेलर आउट। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) और प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'अक्यूज्ड' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

    हाल ही में 'अक्यूज्ड' मूवी की अनाउंसमेंट हुई और तभी से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था। अब 1 मिनट 56 सेकंड के ट्रेलर में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की उथल-पुथल भरी जिंदगी की एक झलक दिखाई गई है जो एक गुमनाम मैसेज से बर्बाद होने की कगार पर आ जाती है।

    एक आरोप से कोंकणा की जिंदगी में आया तूफान

    दरअसल, 'अक्यूज्ड' में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लेस्बियन होते हैं और दोनों ने शादी भी कर ली। दोनों का प्लान होता है कि वे एक बेबी को अडॉप्ट करें जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है लेकिन तभी कोंकणा के खिलाफ एक गुमनाम मैसेज हर जगह फैल जाता है जो उसकी जिंदगी तहस-नहस कर देता है।

    Pratibha Ranta

    कोंकणा सेन शर्मा पर सेक्सुअल प्रिडेटर होने का आरोप लगता है। इसके बाद उसे सख्त स्क्रूटनी से गुजरना पड़ता है। प्रतिभा के साथ उसकी खुशहाल जिंदगी में ग्रहण लग जाता है। कोंकणा की शादी, करियर सब कुछ दांव पर लगा।

    यह भी पढ़ें- OTT पर निर्देशक के तौर पर डेब्यू के लिए तैयार कोंकणा सेन, फ्रेश रोमांटिक जोड़ी को किया जाएगा कास्ट

    कैसे सच साबित करेगी कोंकणा सेन शर्मा?

    एक पल आता है कि प्रतिभा भी उस पर शक करने लगती है। अब कोंकणा कैसे खुद पर लगे आरोपों को धोएगी, यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी

     

    कब रिलीज होगी अक्यूज्ड?

    यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। सीमा अग्रवाल और यश केशवानी की लिखी फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। इसे करण जौहर, आदर पूनावाला और सोमन मिश्रा ने निर्माण किया है।

    पिछले साल कोंकणा सेन शर्मा क्राइम थ्रिलर सर्च द नैना मर्डर केस में नजर आई थीं। यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर मौजूद है। वहीं प्रतिभा रांटा 'अक्यूज्ड' के बाद ' रेवोल्यूशनरीज' में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Accused OTT Release: साइकोलॉजिकल थ्रिलर से हिलेगा ओटीटी, इस दिन रिलीज होगी कोंकणा सेन की 'अक्यूज्ड'