Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर मस्ट वॉच बनी Aditya Dhar की 7 साल पुरानी War Action, IMDb पर मिली है धांसू रेटिंग

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 03:17 PM (IST)

    आदित्य धर की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है इस बीच डायरेक्टर की एक 7 साल पुरानी फिल्म ओटीटी पर तहलका मचा रही है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी आदित्य धर की ये वॉर फिल्म

    ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी आदित्य धर की ये वॉर फिल्म

    HighLights

    1. ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी आदित्य धर की ये वॉर फिल्म

    2. 7 साल पहले थिएटर्स में बोला था हल्ला

    3. IMDb पर फिल्म को मिली धांसू रेटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर धुआं काट कर रही है। फिल्म 19 मार्च क थिएटर्स में रिलीज हुई है और अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    'धुरंधर 2' के तूफान के बीच आदित्य धर ( Aditya Dhar) की एक 7 साल पुरानी फिल्म ओटीटी पर धुरंधर बनी हुई है। यह फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

    uri (1)

    क्या है इस वॉर एक्शन की कहानी?

    यह वॉर एक्शन फिल्म कश्मीर में हुए एक आतंकवादी हमले के जवाब में 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई पर आधारित है। मेजर विहान सिंह शेरगिल (विकी कौशल) स्पेशल फोर्स का नेतृत्व करते हुए POK सीमा पार, आतंकवादियों के लॉन्च पैड्स पर एक गुप्त ऑपरेशन को अंजाम देते हैं; इस फिल्म में एक बेहद जोखिम भरी रणनीति और 19 शहीद सैनिकों का बदला लेने की कहानी दिखाई गई है।

    uri

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में कई घंटों तक भूखे रहते थे 'बड़े साहब' बने दानिश इकबाल, बोले- सिर्फ जूस और डार्क चॉकलेट...

    कौन सी है यह फिल्म?

    जिस फिल्म की बात की जा रही है वह है 2019 में रिलीज होने वाली उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI:The Surgical Strike)। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 2019 की एक वॉर एक्शन (War Action) फिल्म है, जिसे पहली बार निर्देशन कर रहे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है और रॉनी स्क्रूवाला ने RSVP मूवीज बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है।

    uri (3)

    2016 के उरी हमले के जवाब में की गई जवाबी कार्रवाई की सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पैरा (स्पेशल फोर्सेज़) के मेजर विहान शेरगिल (कौशल) की कहानी बताती है, जिन्होंने इन घटनाओं में अहम भूमिका निभाई थी।

    खबरें और भी

    uri (4)

    यह फिल्म इस वक्त Zee5 पर स्ट्रीम हो रही है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 5 में ट्रेंड कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 14 जून को Dhurandhar 3 होगी रिलीज? इंटरनेट पर वायरल 'धुरंधर 2' का पोस्ट-क्रेडिट का जानिए सच