विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज हुई फिल्म Munjya, डर के साथ हंसने के लिए हो जाएं तैयार

Published: Sun, 25 Aug 2024 01:04 PM (IST)

शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म मुंज्या दो महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2024 ...और पढ़ें

अभय वर्मा और शरवरी वाघ (फोटो इंस्टाग्राम)
अभय वर्मा और शरवरी वाघ (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. टीवी पर आने के बाद ओटीटी पर आई फिल्म
  2. रविवार को मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज
  3. जून में सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों का काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।   'मुंज्या' की कमाई का जलवा ऐसा था कि दो हफ्ते में तीन बड़े बजट वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था।

बिट्टू और बेला की कहानी

पर्दे पर हिट होने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी हैं। मुंज्या मेकर्स ने 25 अगस्त यानी रविवार को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें-  Munjya On TV: ओटीटी से पहले छोटे पर्दे पर रिलीज होगी 'मुंज्या', जानिए कब और कहां दिखेगा डर का माहौल?

जानें किस ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म

फिल्म मुंज्या 25 अगस्त 2024 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसकी जानकारी अभय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, आपने मुंज्या को याद किया और वो अपनी मुन्नी को ढूंढ़ने दौड़ा चला आ गया। सारी मुन्नीज, प्लीज ध्यान से रहे।

क्या है फिल्म की कहानी

मुंज्या इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी है और कैसे वह बिट्टू के जीवन में कहर बरपाता है, जिसका किरदार द फैमिली मैन फेम अभय वर्मा ने निभाया है। फिल्म में मोना सिंह पम्मी नाम की अकेली कामकाजी मां का किरदार निभा रही हैं, जो बिट्टू को लेकर जरूरत से ज्यादा प्रोटेक्टिव है।

मुंज्या की पटकथा योगेश चांदेकर और निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है, जबकि सचिन सांघवी और जिगर सरैया ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है। 

यह भी पढ़ें-  Munjya एक्टर की चमकी किस्मत, Shah Rukh Khan और सुहाना खान की King में हुई एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।