यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मंजू देवी' के बाद अब लगेगी 'कालीन भैया' की महफिल, 'पंचायत 3' में छिपा है Mirzapur 3 का क्लू, आपको मिला?
पंचायत 3 को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई। इस धमाकेदार सीरीज के बाद अब प्राइम वीडियो की अगली सीरीज मिर्जापुर 3 भी आ धमकने को तैयार है। फैंस ...और पढ़ें

HighLights
- गुड्डू भैया ने मचाई खलबली
- मिर्जापुर 3 का पंचायत 3 से कनेक्शन
- फैंस के बीच मची खलबली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर फुलेरा गांव चर्चा में बना हुआ है। पंचायत की रिलीज के साथ ही ये सीरीज टॉक ऑफ द टाउन बन गई है। सचिव जी, ग्राम प्रधान मंजू देवी और प्रधानपति बृज भूषण दुबे समेत लगभग सभी किरदार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पंचायत 3 को लेकर मीम्स की भी बाढ़ आई हुई। फैंस प्राइम वीडियो की एक सीरीज से उबरे नहीं थे, कि मिर्जापुर 3 आ धमकी है।
क्राइम ड्रामा सीरीज मिर्जापुर के सीजन 3 का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। सीजन 2 के आखिरी एपिसोड ने ऐसा सस्पेंस दिया कि दर्शक मिर्जापुर की दुनिया से बाहर निकल ही नहीं पा रहे हैं। इस बेसब्री के बीच अब सीरीज को लेकर एक हिंट मिली है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।
यह भी पढ़ें- Panchayat 3: पंचायत 3 में दिखाया गया गांव असल में बलिया नहीं सीहोर में है, कहां है ये जिला
मिर्जापुर 3 का पंचायत 3 से कनेक्शन
मिर्जापुर एक्टर अली फजल भी फैंस को छेड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने मिर्जापुर 3 का कनेक्शन पंचायत 3 से बताया। उनकी इस बात ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

गुड्डू भैया ने मचाई खलबली
गुड्डू भैया यानी अली फजल ने एक्स पर एक फैंस के सवाल का जवाब देते हुए ऐसा कहा। फैन ने एक्टर को टैग करते हुए पूछा- "पंचायत नहीं देखूंगा, तो चलेगा क्या ? असल में मिर्जापुर का इंतजार कर रहा हूं।" अली फजल ने जवाब देते हुए कहा, "पंचायत देखो, इसमें मिर्जापुर 3 तो लेकर बड़ा क्लू छिपा हुआ है।" एक्टर के इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट्स की लाइन लग गई।
खबरें और भी
Watch Panchayat , it has a big hidden clue for MIRZAPUR SEASON 3 #msw3 @PrimeVideoIN https://t.co/CLP9HVdrl9
— Ali Fazal M / میر علی فضل / अली (@alifazal9) May 30, 2024
फैंस ने निकाला कनेक्शन
अली फजल के ट्वीट पर रिएक्टर करते हुए फैन ने कहा, "अब तो देखना पड़ेगा... ऑप्शन नहीं है, भैया ने बोला है तो मतलब देखना है।" एक अन्य फैन ने कहा, "प्रमोशन का तरीका थोड़ा कैजुअल है।" वहीं, अली फजल से सवाल करने वाले फैन ने कहा, "ठीक है, पक्का, आज रात।" पंचायत का जिक्र करते हुए एक फैन ने कहा, "अंत में तो मिर्जापुर ही बन गया था।" दरअसल, पंचायत के नए सीजन में लाठी-डंडे और गोलियां चली है यानी फुलेरा का शांत गांव भी मिर्जापुर बन गया।