Alliance Trailer: 'यहां अलायंस बनेंगे नहीं, टूटेंगे...' Kunal Khemu के नए रियलिटी शो में मिलेगा भरपूर ड्रामा और सस्पेंस
प्राइम वीडियो का पहला डेली रियलिटी शो अलायंस (Alliance) का ऑफिशियल ट्रेलर हो गया है जिसे कुणाल खेमू होस्ट करेंगे। ...और पढ़ें

अलायंस का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज
HighLights
अलायंस का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज
कब और कहां स्ट्रीम होगा शो?
कुणाल खेमू कर रहे हैं सीरीज को होस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुणाल खेमू के द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो अलायंस का ऑफिशियल ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। यह शो भरोसे, रणनीति, सर्वाइवल और ताकत पर आधारित है।
क्या होगा शो में?
Prime Video पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में 8 जोड़ियां गेम में मुकाबला करेंगे जिसमें उनके बनाए गए अलायंस को परखा जाएगा। इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स शामिल है और ट्रेलर में साफ पता चलता है कि ये रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगे। कुणाल खेमू को कहते हुए सुना जा सकता है कि नाम पर जाना क्योंकि यहां अलायंस बनेंगे नहीं बल्कि टूटेंगे।
शो में बदलते अलायंस, धोखा, ड्रामा, सस्पेंस सबकुछ मिलेगा। अलग-अलग गेम और टास्क के जरिए जोड़ियों को परखा जाएगा और फिर एक-एक करके एलिमिनेशन होगा।
कुणाल खेमू का पहला रियलिटी शो
पहली बार किसी रियलिटी सीरीज को होस्ट कर रहे खेमू ने कहा, 'अलायंस मेरे देखे हुए किसी भी रियलिटी शो से अलग है। इसे इतना रोमांचक बनाने वाली बात यह है कि इसमें सिर्फ चुनौतियां जीतना ही काफी नहीं है, बल्कि रिश्तों को संभालना, मुश्किल फैसले लेना और खेल के बदलते हालात के हिसाब से खुद को ढालना भी जरूरी है'।
View this post on Instagram
ये हस्तियां होंगी शो की कंटेस्टेंट्स
इस शो में कई जाने पहचाने चेहरे नजर आने वाले हैं और कई रियल लाइफ जोड़ियां भी। एक्टर और नेता रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ गेम में शामिल हो रहे हैं, जबकि एक्टर कुशल टंडन, एक्टर अर्सलान गोनी के साथ जोड़ी बना रहे हैं।
इन्फ्लुएंसर और डांसर जैद दरबार, एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ जुड़ रहे हैं और एक्टर मिनी माथुर, DJ निखिल चिनप्पा के साथ जोड़ी बना रही हैं। कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी, एक्टर नीति टेलर के साथ मुकाबला करेंगी, जबकि यूट्यूबर वंशज सिंह, कंटेंट क्रिएटर डॉली जावेद के साथ पार्टनर बनेंगे और गेमिंग कंटेंट क्रिएटर पायल धारे, एक्टर सैबी सूरी के साथ टीम बनाएंगी।
खबरें और भी
कब स्ट्रीम होगा अलायंस?
'अलायंस' का प्रीमियर 26 जून को भारत और 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो (Prime Video) पर होगा। छह हफ्तों तक इस शो के 42 एपिसोड आएंगे और यह रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होगा।