यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prime Video ने किया नये शो 'मिशन स्टार्ट अब' का एलान, भारत सरकार के PSA ऑफिस संग यूनिकॉर्न की होगी खोज
Mission Start Ab On Prime Video प्राइम वीडियो के इस शो में सात एपिसोड्स होंगे जिनमें उद्यमियों की कहानियों के बारे में बताया जाएगा। उनकी चुनौतियां और ...और पढ़ें

HighLights
- शो में जमीन से जुड़े उद्यमियों को किया जाएगा सपोर्ट
- सूचना प्रसारण मंत्रालय के साथ हुआ था प्राइम वीडियो का करार
- सात एपिसोड्स के शो में भाग लेंगे तीन इन्वेस्टर्स
नई दिल्ली, जेएनएन। अमेजन प्राइम वीडियो ने स्टार्ट अप्स को लेकर एक नये शो का एलान किया है, जिसके लिए प्लेटफॉर्म ने भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर (PSA) के दफ्तर के साथ टाइ अप किया है।बुधवार को इसके लिए दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट भी मौजूद रहीं।
यह अपनी तरह की पहली सीरीज है, जो देश के ऐसे इनोवेटर्स की कहानी लेकर आएगी, जो जमीनी स्तर से जुड़े हैं, मगर अपनी खोज से उन्होंने समाज को फायदा पहुंचाया। सीरीज में सात एपिसोड हैं, जिनमें इन होनहार उद्यमियों की कहानी दिखायी जाएगी। अपने बिजनेस के प्रसार में उन्हें किस तरह की आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, यह भी सीरीज का हिस्सा होगा।
.jpg)
शो में अगले यूनिकॉर्न की होगी खोज
मेड-इन-इंडिया सीरीज में तीन फेमस इन्वेस्टर्स भी एक साथ आएंगे, जो भारत के अगले यूनिकॉर्न की खोज करेंगे।इस सीरीज में इन्वेस्टर्स देश के कुछ प्रतिभाशाली दिमागों को चुनौती देने और सशक्त बनाने के लिए मेंटर्स के रूप में भी काम करेंगे।
भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर अजय कुमार सूद ने कहा-
यह सीरीज एक पावरफुल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी, जो इनोवेशन के जरिए सामाजिक बदलाव लाने वाले लोगों की प्रेरक कहानियों को प्रदर्शित करेगी।
मैं सकारात्मक हूं कि इससे भारत में जमीनी स्तर के इनोवेटर्स को सीखने के कई मौके मिलेंगे। सस्टेनेबल स्टार्ट-अप प्रैक्टिस के अहम पहलुओं पर रोशनी डालेगा और सही इन्वेस्टर्स को आकर्षित करेगा। इसके अलावा यह सीरीज हमारे देश के जमीनी स्तर के इनोवेशन इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा देते हुए दर्शकों को एंटरटेन भी करेगी।
आलिया भट्ट ने कहा- स्टार्टअप के लिए चाहिए दृढ़ संकल्प
इस मौके पर खास मेहमान के तौर पर मौजूद आलिया भट्ट ने अपने सफर को लेकर कहा-
हमारे आसपास कई बेहतरीन सोच और महत्वाकांक्षी रखने वाले युवा फाउंडर्स हैं, लेकिन उस विचार को अमलीजामा पहनाने के लिए सही टीम बनाने, सही सलाहकार ढूंढने, फंड जुटाने और जीरो से कुछ बनाने के लिए एक खास तरह के दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है।
मैं मिशन स्टार्ट अब के जरिए उद्यमियों को सक्षम और सशक्त बनाने की पहल करने के लिए भारत सरकार के पीएसए ऑफिस और प्राइम वीडियो इंडिया दोनों की सराहना करती हूं। मेरा मानना है कि इसका देश के बढ़ते स्टार्ट-अप इकोसिस्टम पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।
वहीं, प्राइम वीडियो के कंट्री डायरेक्टर सुशांत श्रीराम ने कहा, “प्राइम वीडियो में हमारा मिशन हमेशा भारत की अर्थव्यवस्था को डायरेक्टली और इनडायरेक्टली सक्षम बनाना रहा है। हमें इस सीरीज के लिए पीएसए, भारत सरकार के कार्यालय के साथ साझेदारी करने पर गर्व है।
खबरें और भी
बता दें, इसकी शुरुआत सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) के साथ लेटर ऑफ एंगेजमेंट (एलओई) पर दस्तखत करने के साथ शुरू हुई थी। इसका मकसद भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी के विकास में योगदान देना है।