Prime Video पर नंबर 1 निकली ये धांसू एक्शन फिल्म, आते ही बनी मस्ट वॉच
अमेजन प्राइम पर 2 घंटे 37 मिनट की एक मूवी ट्रेंड कर रही है जिसमें 69 साल के एक्टर ने धांसू एक्शन दिखाया है।राउडी लुक में नजर आ रहे एक्टर जबरदस्त एक्शन ...और पढ़ें

HighLights
प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही मूवी
दमदार एक्शन सीन्स करते नजर आया एक्टर
सस्पेंसफुल कहानी ने खींचा फैंस का ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड का मतलब ही है ओटीटी पर एक से बढ़कर एक दमदार कंटेंट का आना। यूं तो हर हफ्ते कुछ ना कुछ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आता रहता है लेकिन इनमें से कुछ ही हैं जो दर्शकों के दिलों को छू पाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो पिछले कुछ दिनों से ट्रेंडिंग बनी हुई है।
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद ये 142 मिनट की एक्शन फिल्म ने डेरा जमाया हुआ है। मूवी सस्पेंस से भरी हुई है और इसके एक्शन सीन्स काफी दमदार हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि 69 साल के अनिल कपूर ने इसमें अपना दमखम दिखाया है और एकदम राउडी अवतार में नजर आए।
यह भी पढ़ें- 'साइको सैंया' से Tejasswi Prakash ने रखा OTT की दुनिया में कदम, बोलीं- 'मैं ग्लैमर के लिए...'
एंग्री यंग मैन लुक में नजर आए अनिल कपूर
अब बिना कोई सस्पेंस क्रिएट किए चलिए आपको बताते हैं कि हम किस मूवी की बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं सुरेश त्रिवेणी की फिल्म सूबेदार (Subedaar) की जिसमें अनिल कपूर ने अर्जुन मौर्या का किरदार निभाया है। उनपर ये एंग्री यंग मैन लुक बहुत ही अच्छा लगा। फिल्म में राधिका मदान ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है।

क्या है सूबेदार की कहानी?
अपनी दमदार कहानी की वजह से सूबेदार 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। कहानी एक ऐसे सिपाही की है जो सरहद से तो लौट आया है, लेकिन अपनों के बीच रहकर उसे एक नई और ज्यादा खतरनाक जंग का सामना करना पड़ता है। समाज से लड़ते-लड़ते वो अपनी पर्सनल लाइफ में उलझ जाता है।
खबरें और भी
-1772957731508.jpg)
सूबेदार में राधिका मदान और अनिल कपूर के अलावा सौरभ शुक्ला, फैसल मलिक और अभिमन्यु नजर आए। इस तरह अगर आपको भी हाई ऑक्टेन ड्रामा, एक्शन और मसालेदार सिनेमा देखने का शौक है तो इस वीकेंड ये फिल्म आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट मैच है।