Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aspirants Season 3 Release Date: नई चुनौतियों के साथ लौट रहे UPSC के महारथी, कब और कहां आ रहा 'अस्पिरेंट्स 3'?

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 03:22 PM (IST)

    लोकप्रिय वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का तीसरा सीजन (Aspirants Season 3 Release Date) कब आ रहा है, इसकी तारीख का पता चल गया है। सीरीज के पोस्टर से मेकर्स न ...और पढ़ें

    एस्पिरेंट्स सीजन 3 की रिलीज डेट का एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एस्पिरेंट्स सीजन 3 की रिलीज डेट का एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएफ की हिट वेब सीरीज में शुमार एस्पिरेंट्स का नया सीजन नई चुनौतियों के साथ लौट रहा है। दो सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स नया सीजन लेकर आए हैं जिसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

    एस्पिरेंट्स सीजन 3 (Aspirants Season 3) मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है जो तीन साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। होली से पहले मेकर्स ने एक खुशखबरी के साथ फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

    एस्पिरेंट्स सीजन 3 की अनाउंसमेंट

    सोमवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एस्पिरेंट्स सीजन 3 की अनाउंसमेंट करते हुए पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में नवीन कस्तूरिया सूट बूट में दिख रहे हैं। वह जिलाधिकारी की भूमिका में हैं। इस पोस्टर में नवीन के साथ सनी हिंदुजा, नमिता दुबे, शिवांकित सिंह, अभिलाष थापलियाल और जतिन गोसवामी जैसे दिख रहे हैं।

    कब रिलीज होगी एस्पिरेंट्स सीजन 3?

    इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "तैयारी सिर्फ करियर की नहीं, रिश्तों की भी।" इस कैप्शन से साफ है कि इस बार अभिलाष उर्फ नवीन कस्तूरिया की निजी जिंदगी में भी चुनौतियां होंगी। यह वेब सीरीज 13 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो (Aspirants On Prime Video) पर रिलीज होगी।

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    यह भी पढ़ें- Gram Chikitsalay: भारत के इस शहर में हुई ‘ग्राम चिकित्सालय' की शूटिंग, टीवीएफ ने गांव की सादगी को बनाया ताकत

    यूट्यूब पर आया था एस्पिरेंट्स का पहला सीजन

    एस्पिरेंट्स टॉप सीरीज में से एक है। इसका पहला सीजन पहले यू्ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था लेकिन अब यह ओटीटी पर मौजूद है। दूसरा सीजन भी प्राइम वीडियो पर ही है।

    क्या एस्पिरेंट्स की कहानी?

    सीरीज की कहानी दिल्ली के रजिंदर नगर में UPSC एग्जाम की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों अभिलाष, गुरी और एसके की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज के दोनों सीजंस को इतना पसंद किया गया है कि यह टॉप रेटेड सीरीज में से एक बन गई है। इसे IMDB से 9.1 रेटिंग मिली है।

    यह भी पढ़ें- ओटीटी ही नहीं, बड़े पर्दे पर भी छा चुके हैं एस्पिरेंट्स के ‘संदीप भैया’; रानी मुखर्जी के साथ दिखाया था टैलेंट