विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई हैं ये 7 वेब सीरीज, कहीं आपने तो नहीं कर दी मिस

Published: Fri, 29 Nov 2024 06:00 AM (IST)

ओटीटी की दुनिया ने दर्शकों को मनोरंजन के लिए कई विकल्प दिए हैं। बात सीरीज की हो या फिल्मों की ...और पढ़ें

ओटीटी प्लेटफॉर्म की पॉपुलर सीरीज (Photo Credit- Jagran, Imdb)
ओटीटी प्लेटफॉर्म की पॉपुलर सीरीज (Photo Credit- Jagran, Imdb)

HighLights

  1. ओटीटी पर कुछ सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है
  2. पंचायत से लेकर एस्पिरेंट्स जैसी सीरीज का इस लिस्ट में नाम शामिल है
  3. ओटीटी पर इन 7 सीरीज को आपको जरूर देखना चाहिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए लोग अपना मनोरंजन करना पसंद करते हैं। वेब सीरीज, शो और फिल्मों का लुत्फ लोग घर बैठकर ही उठा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ओटीटी के बाद लोगों के लिए मनोरंजन एक बटन की दूरी पर रह गया है। आज बात उन पॉपुलर सीरीज को लेकर कर रहे हैं, जिनके सभी सीजन को दर्शकों का प्यार मिला है। शायद आपने भी इन वेब सीरीज को जरूर देखा होगा।

एस्पिरेंट्स के दोनों सीजन आए दर्शकों को पसंद

टीवीएफ की सुपरहिट वेब सीरीज एस्पिरेंट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसमें नवीन कस्तूरिया, अभिलाष थपलियाल, नमिता दुबे और शिवांकित परिहार जैसे स्टार्स ने लीड रोल निभाए हैं। सीरीज के दोनों सीजन हिट साबित हुए हैं। आईएमडीबी पर एस्पिरेंट्स को 9.2 रेटिंग दी गई है। अगर आपने इस सीरीज को अभी तक नहीं देखा है तो आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

Photo Credit- Imdb

पंचायत की कहानी को मिला दर्शकों का प्यार

पंचायत सीरीज को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। फिलहाल तक सीरीज के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और इसके चौथे सीजन पर काम चल रहा है। इस वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, सानविका, फैजल मलिक और चंदन रॉय जैसे कलाकारों ने काम किया है। सीरीज में फुलेरा नामक ग्राम पंचायत की रोचक कहानी दिखाई गई है। बता दें कि पंचायत सीरीज को 9.0 रेटिंग मिली है।

Photo Credit- Instagram

कोटा फैक्ट्री भी है दर्शकों की पहली पसंद

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज कोटा फैक्ट्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। तीसरा सीजन तो इसी साल जून महीने में आया। हालांकि, तीनों ही सीजन दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। आईएमडीबी ने इस पॉपुलर सीरीज को 9.0 रेटिंग दी है, जो सफल सीरीज को ही दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Friday Release: इस फ्राइडे एंटरटेनमेंट होगा ऑन टॉप, थिएटर्स से लेकर OTT तक आ रही हैं ये सीरीज-मूवीज

द फैमिली मैन को मिली है अच्छी रेटिंग

मनोज बाजपेयी की पॉपुलर सीरीज में द फैमिली मैन को भी शामिल किया जाता है। इसके कुल 2 सीजन रिलीज किए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके तीसरे सीजन की शूटिंग चल रही है, जो 2025 तक रिलीज हो सकता है। इस सीरीज ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसका अनुमान वेब सीरीज को मिली 8.7 रेटिंग से लगाया जा सकता है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सेक्रेड गेम्स सीरीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सेक्रेड गेम्स सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू किया था। इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों का प्यार मिला है। फिलहाल लंबे समय से फैंस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 8.5 रेटिंग दी गई है।

असुर सीरीज की कहानी को किया गया पसंद

असुर सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसका पहला सीजन 2 मार्च 2020 को वूट पर आया था। वहीं, असुर 2 को साल 2023 में जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया। अरशद वारसी स्टारर असुर को आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली।

पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर सीरीज

पंकज त्रिपाठी की लोकप्रिय सीरीज मिर्जापुर को प्राइम वीडियो पर खूब देखा गया है। कॉमेडी और सस्पेंस के लिए यह वेब सीरीज दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। आईएमडीबी ने मिर्जापुर को 8.4 रेटिंग दी है। इसके कुल तीन सीजन आ चुके हैं और इसके सभी पार्ट दर्शकों को पसंद आए हैं।

ये भी पढ़ें- Netflix Suspense Thriller: भूल जाएंगे 'ये काली काली आंखें 2', इन 5 सस्पेंस थ्रिलर के आगे फेल हैं सारे गणित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।