'देसी डोनाल्ड ट्रंप' बना India's Got Latent 2 का पहला विनर, Alia से लेकर समय तक को किया रोस्ट; आप भी हो जाएंगे फैन
India's Got Latent 2 के पहले एपिसोड में 'देसी डोनाल्ड ट्रंप' बनकर आए अविनाश ने आलिया भट्ट और शरवरी समेत पूरे पैनल को एंटरटेन किया। ...और पढ़ें
-1782038743131_m.webp)
कौन है इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का पहला विनर?
HighLights
कौन है इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का पहला विनर?
आलिया से लेकर समय तक को किया रोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट और शरवरी अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में पहुंचीं, लेकिन शो के प्रीमियर में एक कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री के लिए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन अविनाश अग्रवाल ने जजों को खूब हंसाया और इस एपिसोड के सबसे बेहतरीन परफॉर्मर्स में से एक बनकर उभरे।
'देसी डोनाल्ड ट्रंप' ने लूटी लाइमलाइट
इंडियन डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के रूप में मंच पर आए अविनाश ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, ऑब्जर्वेशन, क्राउड वर्क और जजों पर किए गए मजेदार रोस्ट सबकुछ कमाल का था। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर उनके मजेदार रोस्ट और समय रैना पर की गई मजाकिया टिप्पणियों पर दर्शकों और जजों, दोनों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें शानदार स्कोर भी मिले।
यह भी पढ़ें- India's Got Latent 2: समय रैना के शो में आलिया-शरवरी की ग्रैंड एंट्री, कब और कहां स्ट्रीम होगा Alpha स्पेशल शो?
ट्रंप के रूप में अविनाश की परफॉर्मेंस पर हर कोई फिदा हो गए और पैनल ने उनके रोस्ट, कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री की खूब तारीफ की।
He was too good playing donald trump.🔥#indiasgotlatent pic.twitter.com/lQzVknlCCZ
— Shashi (@Cleopatra260499) June 20, 2026
कौन हैं अविनाश?
अविनाश एक स्टैंड-अप कॉमेडियन, राइटर, वॉइस आर्टिस्ट और इवेंट होस्ट के तौर पर काम करते हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वे थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स की बैकग्राउंड से आते हैं और उन्होंने पूरे भारत में 200 से ज्यादा लाइव शो लिखे और उनमें परफॉर्म किया है।
बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का रह चुके हैं हिस्सा
उनके काम ने उन्हें कॉमेडी क्लब से आगे भी पहुंचाया है। उन्होंने मनीषा कोइराला, अभय देओल, जॉनी लीवर और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियों वाले इवेंट्स को होस्ट किया है। वे शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा से जुड़े स्क्रिप्ट-राइटिंग प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे हैं।
खबरें और भी
खुद को ‘इंडियन ट्रंप’ कहते हैं अविनाश
अविनाश के लिए 'डोनाल्ड ट्रंप' वाला किरदार नया नहीं है। सोशल मीडिया पर वे खुद को 'इंडियन ट्रंप' कहते हैं- एक ऐसा निकनेम जो उनकी कॉमेडी की पहचान बन गया है।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 फिलहाल नेटफ्लिक्स (Netflix) और यूट्यूब दोनों जगर स्ट्रीम हो रहा है।
यह भी पढ़ें- 'जिगरा देख पछताया...', Samay Raina ने उड़ाई Alia Bhatt की खिल्ली, 'ऐल्फा' एक्ट्रेस के जवाब ने खींचा ध्यान