विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Baahubali: The Epic OTT Release: आ गई रिलीज डेट! प्रभास की 'बाहुबली-3' धमाल मचाने को तैयार, कब और कहां देखें फिल्म

Published: Thu, 25 Dec 2025 08:29 AM (IST)

Baahubali: The Epic OTT: प्रभास की दो बड़ी फिल्मों को मिलाकर बनाई गई 'बाहुबली: द एपिक' इस साल अक्टूबर के ...और पढ़ें

बाहुबली द एपिक ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार/ फोटो- Instagram

बाहुबली द एपिक ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है बाहुबली: द एपिक

  2. कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आप

  3. IMDB ने फिल्म को दी थी इतनी रेटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली-2' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। एस एस राजामौली की इस फिल्म के एक नए एडिशन को डायरेक्टर ने साल 2025 में फैंस की डिमांड पर थिएटर्स में रिलीज किया था, जिसमें दोनों पार्ट्स को एक साथ क्लब करके एक नई फिल्म तैयार की गई थी।

31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फैंटेसी एडवेंचर फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' (Baahubali) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अब 'बाहुबली: द एपिक' को कब और कहां देख सकते हैं, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म

गैडजेट्स 360 डिग्री की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी स्टारर 'बाहुबली: द एपिक किसी और प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आज यानी कि 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। आज क्रिसमस है और सबकी छुट्टी भी, ऐसे में आप अपने सर्दी के इस मौसम में घरों में बैठकर इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Baahubali: The Epic Day 6: हर दिन करोड़ों में खेल रही बाहुबली को तगड़ा झटका, बुधवार को बस कमाए इतने करोड़

2 महीने पहले बाहुबली: द एपिक जब सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, तो 2 हफ्ते यानी कि 14 दिनों तक थिएटर्स में लगी हुई थी। मूवी को हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में एस एस राजामौली ने रिलीज किया था।

bahubali the epic

किस भाषा में 'बाहुबली: द एपिक' की हुई कितनी कमाई?

दूसरी बार थिएटर में री-रिलीज होने के बाद भी प्रभास और अनुष्का शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने इंडिया और वर्ल्डवाइड ठीकठाक बिजनेस किया। इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन जहां 33.48 करोड़ तक पहुंचा, तो वहीं 'बाहुबली: द एपिक ने वर्ल्डवाइड 51.72 करोड़ रुपए कमाए। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 12.25 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

bahubali 1

तेलुगु में जहां मूवी ने 23.24 करोड़, हिंदी में 6.95 करोड़, कन्नड़ में 18 लाख, तमिल में 2.61 करोड़ और मलयालम में 89 लाख का बिजनेस किया था। IMDB ने भी बाहुबली: द एपिक को 8.6 करोड़ की रेटिंग दी है। फिल्म में प्रभास-तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी के अलावा साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन, राणा दग्गुबाती सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई। 

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office: 8 साल बाद भी बाहुबली का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर फिर आई कमाई की सुनामी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।