Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bastar The Naxal Story OTT Release: नक्सलवाद का खात्मा करने आ रही हैं अदा शर्मा, इस दिन ओटीटी पर आएगी 'बस्तर'

    Updated: Wed, 08 May 2024 12:47 PM (GMT+05:30)

    Bastar The Naxal Story OTT Release साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का दमखम दिखा चुकीं अदा शर्मा ने अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग बनाई है। एक् ...और पढ़ें

    'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' ओटीटी रिलीज डेट फाइनल
    'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' ओटीटी रिलीज डेट फाइनल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bastar The Naxal Story OTT Release:बॉलीवुड में कम लेकिन धमाकेदार काम करने वालीं एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अपने फैंस के बीच कमाल की अदाकारी को लेकर फेमस हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने '1920' मूवी से ही तहलका मचा दिया था। इसके बाद 'द केरल स्टोरी' और 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में पावरफुल परफॉर्मेंस देकर एक बार फिर उन्होंने लोगों का दिल जीता।

    'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने का मौका

    सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। 'द केरल' स्टोरी में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठाने के बाद अदा शर्मा ने 'बस्तर' में ऐसे पुलिस ऑफिसर का रोल किया था, जिसे अपनी ही सरकार से मदद नहीं मिलती। अगर आप अदा शर्मा के फैन हैं और ये उनकी मूवी को थिएटर में देखने से चूक गए, तो इसे ओटीटी पर देखने का सुनहरा मौका है।

    इस ओटीटी पर रिलीज होगी 'बस्तर'

    'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' फिल्म को विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनाया गया है। ये मूवी माओवादियों के अत्याचार को दिखाती है। टिकट विंडो पर फिल्म को एवरेज रिस्पांस मिला। लेकिन अगर आप इस तरह की ड्रामा मूवी देखने के शौकीन हैं, तो इसे जी5 पर देख सकते हैं। नक्सलवाद को जड़ से मिटाने आईपीएस नीरजा माधवन (अदा शर्मा) 17 मई को ओटीटी पर दस्तक देंगी।

    'बस्तर' की स्टार कास्ट

    'बस्तर' फिल्म इस साल 15 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में अदा शर्मा के अलावा इंदिरा तिवारी, राइमा सेन सहित कुछ अन्य कलाकार थे। फिल्म हिंदी और तेलुगू में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर लीजिए इन फिल्मों और सीरीज का मजा, क्राइम से लेकर रोमांस तक का मिलेगा डोज