Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3 Contestants List: अपनी इस पत्नी संग शो में आएंगे अरमान मलिक, पूर्व प्रेमियों के बीच छिड़ेगी 'महाभारत'?

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:38 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 3 का जब से पहला प्रोमो सामने आया है तब से ही फैंस बेसब्री से बस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि इस विवादित शो के तीसरे सीजन में उन्हें कौ ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई आउट / फोटो- Instagram
    बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई आउट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अपनी इस पत्नी संग बिग बॉस में तड़का लगाएंगे अरमान मलिक
    2. बिग बॉस ओटीटी 3 की टेंटेटिव लिस्ट आई सामने
    3. सलमान खान की जगह होस्टिंग की कमान संभालेंगे अनिल कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस एक ऐसा विवादित शो है, जिसके इंतजार में दर्शक पलके बिछाएं बैठे रहते हैं। एक सीजन खत्म होने के बाद मेकर्स बिग बॉस का नया सीजन लेकर फैंस के सामने चंद महीनों के अंदर ही हाजिर हो जाते हैं।

    बिग बॉस सीजन 17 के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये विवादित शो ऑनएयर होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसका पहला प्रोमो सामने आ चुका है और इस बार सलमान खान (Salman Khan) की जगह अनिल कपूर मेजबानी संभालते हुए दिखाई देंगे।

    प्रीमियर डेट और होस्ट की जानकारी के बाद अब कंटेस्टेंट की एक टेंटेटिव लिस्ट भी सामने आ चुकी है, जिसमें कई Youtubers और एक्स कपल के नाम शामिल हैं।

    इस बीवी संग बिग बॉस के घर में आएंगे अरमान मलिक?

    Youtuber अरमान मलिक अपने व्लॉग्स से ज्यादा अपनी दो शादियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कृतिका मलिक और पायल मलिक उनकी दो पत्नियां हैं। बीते कई सीजन से ये खबर सामने आ रही थी कि अरमान मलिक बिग बॉस में हिस्सा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब एक बार फिर से उनके बिग बॉस ओटीटी 3 में पार्टिसिपेट करने की खबरें तेज हो गयी हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म! 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस दिन से हो रहा शुरू, 'झक्कास' होस्ट अनिल कपूर करेंगे मेजबानी

    बिग बॉस तक के एक पेज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि अरमान मलिक को बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए एक बार फिर से अप्रोच किया गया है। सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनकी पहली पत्नी पायल मलिक को भी अप्रोच किया गया है। हालांकि, दोनों शो में हिस्सा लेंगे या नहीं, इस पर अब तक उनका कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    खबरें और भी

    फिर इस एक्स कपल का होगा आमना-सामना

    अरमान मलिक ही एक ऐसे विवादित कंटेस्टेंट नहीं हैं, जो शो में ऑडियंस को भरपूर कंटेट देंगे। उनके अलावा टेम्प्टेशन आईलैंड का हिस्सा बने चेष्टा भगत और निखिल मेहता को भी मेकर्स ने इस शो के लिए अप्रोच किया है। आपको बता दें कि मौनी रॉय के शो चेष्टा जहां अपने एक्स ब्वायफ्रेंड के साथ आई थीं, तो वहीं डीजे निखिल टेम्प्टर बनकर शो में एंटर हुए थे।

    हालांकि, जब शो खत्म हुआ तो दोनों का रिश्ते का भी दी एंड हो गया। चेष्टा ने निखिल पर उन्हें चीट करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए किन कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है, यहां पर देखें पूरी लिस्ट-

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट लिस्ट-

    • रैपर आरसीआर
    • आशीष शर्मा
    • सिंगर नवजीत सिंह
    • निरवैर पन्नू
    • जतिन तलवार
    • निधि तलवार
    • खुशी पंजाबन
    • विवेक चौधरी
    • चेष्टा भगत
    • निखिल मेहता
    • शहजादा धामी
    • अरहान बहल
    • अरमान मलिक
    • पायल मलिक

    कब से ऑनएयर होगा बिग बॉस ओटीटी 3?

    कुछ दिनों पहले जब बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला प्रोमो सामने आया था, तब से ही फैंस इसकी ऑनएयर डेट जानने के लिए बेताब थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 जून की 22 तारीख से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर आएगा।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan से 'बिग बॉस ओटीटी 3' की गद्दी छिनने पर सोनम कपूर का आया रिएक्शन, डैडी अनिल कपूर के लिए कही ये बात