विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3 Promo: 'मौसम बदलेगा और तापमान बढ़ेगा', 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नए नियम लेकर आएंगे अनिल कपूर

Published: Mon, 10 Jun 2024 05:50 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जिसमें झक्कास अनिल कपूर कुछ खास लाने ...और पढ़ें

'बिग बॉस ओटीटी 3' में नए नियम लेकर आएंगे अनिल कपूर, (X Image)
'बिग बॉस ओटीटी 3' में नए नियम लेकर आएंगे अनिल कपूर, (X Image)

HighLights

  1. झक्कास अनिल लाएंगे कुछ खास
  2. कब शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3 ?
  3. ये सेलेब्स आ सकते हैं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर अपडेट आने शुरू हो गए हैं। हाल ही में मेकर्स ने खुलासा किया कि इस बार होस्ट की गद्दी सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर संभालने वाले हैं। इसके साथ ही उनका एक इंट्रोडक्शन टीजर भी जारी किया गया। वहीं, अब बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो रिलीज किया गया है।

अनिल कपूर, बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रोमो में अपने झक्कास स्टाइल में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शो को लेकर एक बड़ा हिंट भी दिया।

झक्कास अनिल लाएंगे कुछ खास

बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट प्रोमो में अनिल कपूर शो में अब तक दिखाए गए साम, दाम, दंड, भेद के बारे में बात करते हुए नजर आए। उन्होंने प्रोमो में कहा, "सबने मुझसे पूछा अब क्या ही बाकी है एके, मैंने पूछा क्या- क्या बाकी है एके। भाल- बुरा, खरा- खोटा, पानी- आग, गाली- ताली, सब देखा, सब सुना... अब मेरी बारी है। रूल नया, लेकिन गेम वही… वे लड़ेंगे, भिड़ेंगे, चिढ़ेंगे, डटे रहेंगे, पता नहीं... थोड़ा लॉजिक और थोड़ा मैजिक होगा। कुर्सी मगा रे। बहुत हो गया रे झक्कास, करते हैं ना कुछ खास। अब सब कुछ बदलेगा।"

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

कब शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3

अनिल कपूर के बैकग्राउंड में पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स भी नजर आए। इनमें फलक नाज और मनीषा रानी भी दिखाई दीं। बिग बॉस ओटीटी 3 के नए प्रोमो के साथ मेकर्स ने इस बात का खुलासा कर दिया कि वो आखिरी दो सीजन से इस बार कुछ हटकर ले आएंगे। अब ये क्या होगा, इस बात से पर्दा, तो प्रीमियर की दिन ही उठेगा। बिग बॉस ओटीटी 3 कुछ दिनों बाद 21 जून को रात 9 बजे से शुरू हो रहा है। जियो सिनेमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के जरिए दर्शक इसे 24 घंटे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: 'तारक मेहता' से 'आशिक बनाया आपने' तक, TV-फिल्म के ये विवादित सितारे बढ़ाएंगे बिग बॉस का पारा?

ये सेलेब्स आ सकते हैं नजर

बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मानें, तो इस बार वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा, डॉली चाय वाला, हर्षद चोपड़ा, शीजान खान, भव्या गांधी, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था। वहीं, एल्विश यादव, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बने थे। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 Start Date: लो आ गई तारीख! इस दिन उठेगा बिग बॉस ओटीटी 3 का पर्दा, अनिल कपूर का दिखा झकास अंदाज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।