यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: जलवा दिखाने को तैयार चंद्रिका दीक्षित, प्रोमो देख बोले फैंस- टीवी एक्टर्स का क्या होगा
अनिल कपूर (Anil Kapoor) को पहली बार मेकर्स बिग बॉस शो को होस्ट करते देखेंगे। कुछ ही दिनों में ये शो शुरू होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 3 की रिलीज डेट नज ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस ओटीटी 3' जल्द होने वाला है शुरू
- मेकर्स ने जारी किया पहले कंटेस्टेंट का प्रोमो
- प्रोमो देख हैरत में पड़े फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss OTT 3 Promo: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज अब से कुछ ही दिनों में होने वाला है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मेजबानी में इस सीजन की शुरुआत होगी। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अब तक कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिसमें से पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का प्रोमो जारी कर दिया गया है।
पहले कंटेस्टेंट का प्रोमो जारी
इस बार के सीजन के लिए शीजान खान से लेकर यूट्यूबर विशाल पांडे तक का नाम सामने आया है। इन सबके बीच मेकर्स ने जिस कंटेस्टेंट की पहली झलक दिखाई है, वह दिल्ली की मशहूर वड़ा पाव गर्ल है। यानी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) की एंट्री पक्की हो चुकी है। मेकर्स ने इनका प्रोमो जारी कर दिया है।
वीडियो में चंद्रिका का पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन फैंस पहचान गए हैं कि यह कोई नहीं, बल्कि 'वड़ा पाव गर्ल' ही हैं। प्रोमो में चंद्रिका को ठेले के आगे वड़ा पाव बनाने की तैयारी करते देखा जा सकता है। इसके साथ ही वॉइस ओवर में वह कहती हैं- लाइफ में काम और परिवार को हमेशा आगे रखा है और आलोचना करने वालों को निशाने पर। तो अपनी पर्सनालिटी को आप सबके सामने लाने के लिए मैं आ रही हूं बिग बॉस के घर में।
View this post on Instagram
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
चंद्रिका गेरा दीक्षित के बिग बॉस में आने की बात जानकर फैंस ने खुशी कम और हैरत ज्यादा जताई है। एक ने लिखा, 'ये इतनी अमीर हो गईं कि बिग बॉस में आएंगी।' एक अन्य ने लिखा, 'अब नहीं देखा जाता। टीवी एक्टर्स और एक्ट्रेस का क्या होगा।' एक ने लिखा, 'डॉली चायवाला की कमी है बस।'

खबरें और भी
इस दिन से शुरू हो रहा 'बिग बॉस ओटीटी 3'
'बिग बॉस ओटीटी 3' को व्यूअर्स 21 जून से जियो प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। शो देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे। 'बिग बॉस ओटीटी 3' जियो पर प्रीमियम में शुरू होगा। शो रात 9 बजे से शुरू होगा।