Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: खत्म हुआ सस्पेंस, मेकर्स ने की सलमान खान के शो की घोषणा, इस दिन से शुरू हो रहा 'बिग बॉस ओटीटी 3'

    Updated: Wed, 22 May 2024 08:30 PM (GMT+05:30)

    सलमान खान (Salman Khan) का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी जल्द ही तीसरे सीजन के साथ हाजिर होने वाला है। पिछले कई दिनों से शो के लिए कुछ कंटेस्टेंट्स के ...और पढ़ें

    सलमान खान शो बिग बॉस ओटीटी 3
    सलमान खान शो बिग बॉस ओटीटी 3

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss OTT 3: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन हिट रहा है। इस साल जनवरी में 'बिग बॉस 16' खत्म हुआ, जिसके बाद 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। पिछले कई दिनों से शो की रिलीज को लेकर अलग-अलग डेट सामने आ रही थी। इस बीच मेकर्स ने प्रोमो जारी कर कन्फर्म किया है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' कब और किस प्लेटफॉर्म पर शुरू हो रहा है।

    'बिग बॉस' फेमस रियलिटी शो है, जिसके कई सीजन जबरदस्त हिट रहे हैं। मेकर्स ने शो का अनाउंसमेंट वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि इस बार का सीजन देख आप सब भलू जाएंगे। 'बिग बॉस ओटीटी' का ये सीजन कुछ अलग होने वाला है। 

    इस महीने से शुरू हो रहा शो

    'बिग बॉस ओटीटी 3'  के अनाउंसमेंट वीडियो में बताया गया है कि शो जून में शुरू होगा। यानी इस बार के सीजन में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। हालांकि, डेट सामने नहीं आई है। सिर्फ मंथ और प्लेटफॉर्म कन्फर्म किया गया है।

    इस ओटीटी पर दस्तक देगा 'बिग बॉस ओटीटी 3'

    ये हिट रियलिटी शो जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' भी जियो सिनेमा पर ही शुरू हुआ था। जबकि, पहला सीजन वूट पर आया था।

    खबरें और भी

    फैंस को आई अभिषेक मल्हान की याद

    'बिग बॉस ओटीटी 3' की अनाउंसमेंट होते ही फैंस को 'बिग बॉस ओटीटी 2' के अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की याद आ गई। यूजर्स ने तीसरे सीजन के शुरू होने पर खुशी जताई। वहीं, कुछ ने कहा कि अभिषेक मल्हान वाला सीजन (बिग बॉस ओटीटी 2) बेस्ट था।

    यह भी पढ़ें: 'अभी बहुत छोटे हो...', 16 साल की उम्र में काम मांगने गये Salman Khan को जब मिलती थी ये सलाह, फिर खेला ये दांव