विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3 में ये सेलेब्स मचा सकते हैं तूफान? इस कंटेस्टेंट का एल्विश यादव संग है भाईचारा

Published: Wed, 10 Apr 2024 05:40 PM (GMT+05:30)

बिग बॉस के मेकर्स अब ओटीटी वर्जन का तीसरा सीजन लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सलमान ...और पढ़ें

बिग बॉस ओटीटी 3 में ये सेलेब्स मचा सकते हैं तूफान, (X Image)
बिग बॉस ओटीटी 3 में ये सेलेब्स मचा सकते हैं तूफान, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू होने वाला है। पिछले दो सीजन सुपरहिट रहे थे। ऐसे में मेकर्स अब तीसरा सीजन लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रीमियर डेट को लेकर अपडेट आई थी। वहीं, अब शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर जानकारी आई है।

बिग बॉस ऐसा शो है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद दर्शकों को अब ओटीटी वर्जन का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस लेकर लौटेंगे सलमान खान, इस दिन होगा प्रीमियर, ये विवादित सेलेब्स बनेंगे हिस्सा?

फिर आएगा बिग बॉस का मौसम

बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर हाल ही में ईटाइम्स ने जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान का शो 15 मई से ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। इसके साथ ही दर्शक 24×7 शो को देख पाएंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक कई टीवी सेलेब्स और सोशल मीडिया स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। बिग बॉस के मेकर्स भी तीसरे सीजन में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए सारे मसाले ढूंढ रहे हैं।

ये टीवी सितारे हो सकते हैं शामिल

बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किए गए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शीजान खान, दलजीत कौर, शहजाद धामी और प्रतीक्षा होनमुखे का नाम सबसे ऊपर शामिल है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में शीजान खान की बहन शामिल हुई थीं। ऐसे में इस बार एक्टर के शामिल होने की खबर आ रही हैं। वहीं, दलजीत कौर पर्सनल लाइफ में मची उथल- पुथल को लेकर और शहजाद धामी- प्रतीक्षा होनमुखे टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होने के लिए चर्चा में बने हुए हैं। दोनों पर मेकर्स ने अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- 'याद रख पछताएगी तू', शादी करने के चक्कर में Ankita Lokhande ने ठुकराई थी संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म

सोशल मीडिया स्टार्स भी लिस्ट में

बिग बॉस ओटीटी 3 में इनके अलावा यूट्यूबर मैक्सटर्न, ठगेश और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और अरहान बहल भी शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैक्सटर्न का हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव से जुड़ा था। दोनों का मारपीट का वीडियो भी सामने आया था, लेकिन बाद में इनके बीच सुलह हो गई थी। हालांकि, इन नामों पर अभी बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।