Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OTT Release Before Bawaal: वरुण की फिल्म से पहले डायरेक्ट ओटीटी पर इन फिल्मों ने मचाया 'बवाल', जानें कहा देखें

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 04:05 PM (GMT+05:30)

    OTT Release Before Bawaal वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बवाल डायरेक्ट ओटीटी पर दस्तक देगी। नितेश तिवारी के निर्देशन म ...और पढ़ें

    Bloody Daddy to Lust Stories 2 and Tiku Weds Sheru Films Release on Direct Ott Platforms/Instagram
    Bloody Daddy to Lust Stories 2 and Tiku Weds Sheru Films Release on Direct Ott Platforms/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। OTT Release Before Bawaal: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी जल्द ही बवाल में नजर आने वाली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'बवाल' के टीजर से लेकर ट्रेलर और गानों को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ फैंस को फुल ऑन सस्पेंस भी देखने को मिलेगा।

    पहले जाह्नवी कपूर और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म को मेकर्स सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले थे, लेकिन बाद में मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया। अब ये फिल्म 21 जुलाई यानी कि तीन दिन बाद डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज होगी।

    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म से पहले शाहिद से लेकर सोनम सहित कई बड़े सितारों की फिल्म 2023 में सीधे ओटीटी पर बवाल मचा चुकी हैं। अगर आपसे कोई फिल्म मिस हो गई है, तो यहां पर देखिये पूरी लिस्ट, कब और किस प्लेटफॉर्म पर आप उस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

    ब्लाइंड (Jio Cinema)

    सोनम कपूर ने एक लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी की। वह साल 20220 में AK वर्सेज Ak में नजर आई थीं। बेटे वायु के जन्म के बाद सोनम ने काफी समय तक फिल्मी पर्दे से दूरी बनाई थी। हालांकि, उन्होंने फिल्म 'ब्लाइंड' से दमदार वापसी की। उनकी ये क्राइम थ्रिलर फिल्म डायरेक्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 7 जुलाई को रिलीज हुई। सोनम के किरदार को इसमें पॉजिटिव रिस्पांस मिला।

    खबरें और भी

    अफवाह (Netflix)

    सुधीर मिश्रा की फिल्म 'अफवाह' में पहली बार बॉलीवुड के दो मंझे हुए कलाकार भूमि पेडनेकर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जोड़ी फैंस को देखने को मिली। ये फिल्म 30 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। हालांकि, अब भी फिल्म का क्रेज फैंस में कम नहीं हुआ है और ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा नेता की है, जो अपने करियर के लिए अपने इलाके में लव-जिहाद का झूठ परोसता है।

    लस्ट स्टोरीज 2(Netflix)

    काजोल, तमन्ना भाटिया और मृणाल ठाकुर स्टारर 'लस्ट स्टोरीज 2' बीते महीने ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में चार अलग-अलग निर्देशकों की कहानियां दिखाई गई थी। फिल्म में तमन्ना भाटिया और विजय शर्मा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

    सार्जेंट (Jio Cinema)

    रणदीप हुड्डा ने अब तक अपने करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं। उनकी कॉप-ड्रामा फिल्म सार्जेंट 30 जून 2023 को ही जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। फिल्म में रणदीप हुड्डा मौत की गुत्थी सुलझाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में उन्होंने सार्जेंट निखिल शर्मा का किरदार निभाया है।

    टीकू वेड्स शेरू (Amazon Prime Video)

    कंगना रनोट ने फिल्म टीकू वेड्स शेरू से बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत की। फिल्म में पहली बार फैंस को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर की जोड़ी देखने को मिली। 23 जून 2023 को ये फिल्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन अब भी प्राइम वीडियो पर टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है।

    ब्लडी डैडी(Jio Cinema)

    शाहिद कपूर बिग स्क्रीन के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी राज कर रहे हैं। 'फर्जी' की सफलता के बाद अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्लडी डैडी' ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी थी। ये फिल्म 9 जून 2023 को रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर की एक्शन से भरपूर इस फिल्म को समीक्षकों के साथ फैंस ने भी काफी सराहा था।

    सिर्फ एक बंदा काफी है (Zee5)

    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी' है ने फैंस का खूब दिल जीता था। 23 मई 2023 को जी5 पर रिलीज हुई फिल्म की कहानी और मनोज बाजपेयी के अभिनय को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

    ऑडियंस की डिमांड पर मेकर्स ने ओटीटी पर फिल्म को रिलीज करने के बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की थी।