विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

3 घंटे 9 मिनट की ये क्लासिक फिल्म खोल देगी आपके आंखें, OTT की मस्ट वॉच ड्रामा को मिली है 8.2 IMDb रेटिंग

Published: Thu, 09 Oct 2025 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 09 Oct 2025 05:20 PM (IST)

करीब 21 साल पहले बॉलीवुड में एक फिल्म बनी जिसे सिनेमाघरों में तो खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन आज ये ...और पढ़ें

ये मूवी है बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

ये मूवी है बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. 2004 में रिलीज हुई थी बेस्ट रेटेड मूवी

  2. फिल्म में बड़े सुपरस्टार ने निभाई थी मुख्य भूमिका

  3. बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जरूरी नहीं कि सारी फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही धूम मचाए। कुछ दर्शकों के दिलों पर भी राज करती हैं। हिंदी सिनेमा ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, कुछ ने खूब कमाया और खुद फ्लॉप होकर भी दर्शकों के दिलों पर सुपरहिट रही। करीब 21 साल पहले भी बॉलीवुड में एक ऐसी ही फिल्म बनी थी।

साल 2004 में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई। मगर जब यह टीवी पर आई तो लोगों के दिलों में उतर गई। आज ये फिल्म सिनेमा की क्लासिक कल्ट बन गई।

क्लासिक कल्ट बन गई स्वदेस

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है 2004 में रिलीज हुई फिल्म स्वदेस (Swades)। स्वदेस उन्हीं गिनी-चुनी फिल्मों में से एक है, जिसने भले ही टिकट खिड़की पर कम कमाई की हो, पर दर्शकों के दिलों और क्रिटिक्स की नजरों में एक अमिट छाप छोड़ी।

स्वदेस को मिली है टॉप की रेटिंग

आज स्वदेस को भारतीय सिनेमा की एक क्लासिक कल्ट फिल्म माना जाता है। इसकी कहानी, इसका संगीत और किरदार इसे एक मस्ट वॉच मूवी बनाती है। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 है, जो यह दर्शाती है कि समय के साथ इसकी लोकप्रियता और महत्व कम होने के बजाय बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Zee5 पर मस्ट वॉच बनी 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म, OTT पर धूम मचा रही है साउथ की हॉरर कॉमेडी

स्वदेस मूवी की कहानी

आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म की कहानी एक एनआरआई वैज्ञानिक मोहन भार्गव (शाह रुख खान) की है, जो नासा में काम करता है और अपनी पुरानी दाई (कावेरी अम्मा) को ढूंढने भारत आता है। भारत के एक छोटे से गांव में पहुंचकर मोहन न केवल अपनी दाई से मिलता है, बल्कि गांव की समस्याओं और सादगी से भी रूबरू होता है।

Shah Rukh Khan SwadeS

Photo Credit - X

ओटीटी पर कहां देखें स्वदेस?

बॉक्स ऑफिस की असफलता के बावजूद स्वदेस ने कई अवॉर्ड्स जीते और भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर साबित हुई। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखी या फिर देखने की सोच रहे हैं तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Squid Game 3 OTT Release: स्क्विड गेम सीजन 3 का काउंटडाउन हुआ खत्म! कितने एपिसोड के साथ ओटीटी पर आई सीरीज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।