Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Border 2 OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी बॉर्डर 2, कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 08:30 PM (IST)

    Border 2 OTT Release: बॉर्डर 2 फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्म रही है। अब इस मूवी की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई आइए जानते हैं कि ऑनलाइन इसे कब औ ...और पढ़ें

    ओटीटी पर कहां आएगी बॉर्डर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ओटीटी पर कहां आएगी बॉर्डर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज

    2. इस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

    3. बॉक्स ऑफिस पर सफल रही वॉर ड्रामा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में अब भी जारी है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान पांडे स्टारर इस वॉर ड्रामा मूवी ने सही मायनों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। 

    इस बीच अब बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज की चर्चा भी तेज हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉर्डर 2 को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी बॉर्डर 2

    थिएटर रिलीज से पहले बॉर्डर 2 की डिजिटल राइट्स डील कर ली गई थी। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने फिल्म के राइट्स को खरीदा था। इतना ही नहीं मूवी के क्रेडिट सीन्स में भी इस बात की जानकारी दी गई है कि आने वाले समय में बॉर्डर 2 आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। 

    border2ott

    यह भी पढ़ें- Border 2 को रोकना नहीं है आसान, दुनियाभर में जल्द इस नए क्लब में शामिल होने को है तैयार

    हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। अक्सर देखा जाता है कि फिल्म की थिएटर रिलीज के 45-60 दिनों के अंतराल में ओटीटी रिलीज की घोषणा मेकर्स की तरफ से कर दी जाती है। बॉर्डर 2 के मामले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा।

    BORDER2BOXOFFICEDAY4

    अभी इस मूवी की रिलीज को 21 दिनों का समय बीता है। इस आधार पर अनुमान लगाया जाए तो बॉर्डर 2 को अब से करीब एक महीने बाद ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज की राह देख रहे हैं तो अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    कमर्शियल तौर पर सफल रही बॉर्डर 2

    2026 की बहुचर्चित फिल्मों में बॉर्डर 2 का नाम शामिल रहा और जितनी इसकी चर्चा थी, मूवी उतनी ही फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी है। कमर्शियल तौर पर बॉर्डर 2 काफी सफल रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 ने अब तक 346 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 465 करोड़ के आस-पास हुई है।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 19: बॉर्डर 2 की आखिरी हुंकार, मंगलवार को अचानक से बदला कमाई का गणित