Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bridgerton Season 4 Part 1: इंतजार खत्म! ब्रिजर्टन सीजन 4 के पहले चार एपिसोड्स भारत में इस टाइम पर होंगे रिलीज

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 08:22 AM (IST)

    Bridgerton Season 4 Part 1 Release Date India: फेमस वेब सीरीज ब्रिजर्टन का चौथा सीजन अब ओटीटी पर आ रहा है, वो भी चंद घंटों में। सीजन के पहले चार एपिसो ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार ब्रिजर्टन सीजन 4। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार ब्रिजर्टन सीजन 4। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरहिट वेब सीरीज में से एक ब्रिजर्टन (Bridgerton) के सभी सीजंस को काफी पसंद किया गया है। यह ओटीटी पर मोस्ट वॉच्ड वेब सीरीज में से एक रही है। तीन सीजन से दर्शकों का दिल जीतने वाली ब्रिजर्टन का अब चौथा सीजन आ रहा है, वो भी चंद घंटों में।

    स्ट्रेंजर थिंग्स की तरह ब्रिजर्टन का चौथा सीजन भी पार्ट में रिलीज किया जा रहा है। यह दो पार्ट में आ रहा है। पहले पार्ट में चार एपिसोड्स हैं जो गुरुवार यानी 29 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसके टाइमिंग का भी पता चल गया है।

    ब्रिजर्टन सीजन 4 की अनाउंसमेंट कुछ महीने पहले ही हुई थी, तभी से इसको लेकर दर्शकों के बीच बेताबी थी। अब आपको बताते हैं कि चौथे सीजन का पहला पार्ट कब और कहां रिलीज होने वाला है...

    कब और कहां देखें ब्रिजर्टन सीजन 4?

    ब्रिजर्टन सीजन 4 के पहले पार्ट में कुल चार एपिसोड्स हैं जो एक साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होंगे। अमेरिका और ईस्टर्न एरिया में यह वेब सीरीज 29 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर करीब 12 PM PT और 3 AM ET से स्ट्रीम होगी।

    भारत में कब से स्ट्रीम होगी ब्रिजर्टन?

    बात करें भारत में इसकी स्ट्रीमिंग की तो ब्रिजर्टन सीजन 4 का पहला पार्ट आप भारत में 29 जनवरी को ही देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bridgerton Season 4 Trailer: नए साल में और भी चटपटे गॉसिप के साथ लौट रहा 'ब्रिजर्टन' परिवार, रिलीज डेट आउट

    Bridgerton season 4

    क्या है ब्रिजर्टन सीजन 4 की कहानी?

    ब्रिजर्टन सीजन 4 की कहानी बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। उसे बॉल डांस में आई एक मास्क वाली लड़की से इश्क हो जाता है, जिसे ढूंढने के लिए वह ऐढ़ी चोटी का दम लगा देता है। हालांकि, जब उसकी सच्चाई पता चलेगी तो शायद बेनेडिक्ट न सही, लेकिन उसका परिवार जरूर शॉक हो जाएगा। बेनेडिक्ट की भूमिका में ल्यूक थॉम्पसन हैं और उनके अपॉजिट ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस येरिन हा (Yerin Ha) अहम भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- OTT पर मस्ट वॉच बनी 6 एपिसोड वाली ये थ्रिलर, नई वेब सीरीज ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5' को भी छोड़ा पीछे