Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandu Champion On OTT: रेंट फ्री हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैम्पियन', थिएटर्स के बाद ओटीटी पर धमाल

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 11:12 AM (GMT+05:30)

    Kartik Aaryan स्टारर फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। जून में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों औ ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज हुई चंदू चैम्पियन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ओटीटी पर रिलीज हुई चंदू चैम्पियन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है चंदू चैम्पियन
    2. कबीर खान ने किया है चंदू चैम्पियन का निर्देशन
    3. चंदू चैम्पियन ने बॉक्स ऑफिस पर मारी थी हाफ सेंचुरी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त पूरे देश में जश्न का माहौल है। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में 8 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता और फिर नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। इस जीत के बीच ओटीटी पर एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी दिखाई जाने वाली है, जिसने पैरालंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीता था। हम बात कर रहे हैं मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petka) की।

    मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। मुरलीकांत पर बनी फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) है, जो इसी साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।

    ओटीटी पर रेंट फ्री हुई फिल्म

    चंदू चैम्पियन में मुरलीकांत पेटकर बनकर कार्तिक आर्यन ने खूब तारीफें बटोरीं। उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने अच्छा-खासा कारोबार किया था। थिएटर्स के बाद पिछले महीने फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, लेकिन रेंट के साथ। ओटीटी पर मूवी देखने के लिए रेंट देना पड़ रहा था। मगर अब फिल्म को रेंट फ्री कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Shatrughan Sinha ने की थी 'चंदू चैंपियन' के लिए नेशनल अवॉर्ड की मांग, अब Kartik Aaryan ने किया ऐसे रिएक्ट

    Chandu Champion

    अब दर्शक चंदू चैम्पियन को रेंट फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम हो रही है। इसकी अनाउंसमेंट के साथ प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी बाधाओं के खिलाफ लचीलापन और जीत की कहानी। एक चैंपियन की कहानी देखें जिसने कभी हार नहीं मानी।"

    खबरें और भी

    चंदू चैम्पियन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    कबीर खान निर्देशित चंदू चैम्पियन का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 4.25 करोड़ से खाता खोलने वाली कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 62.95 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन किया था। मूवी ने पहले वीक में 34 करोड़ कमा लिये थे। फिल्म में कार्तिक के साथ अहम भूमिका में भुवन अरोड़ा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे कलाकार थे।

    यह भी पढ़ें- 'लोगों को सफलता से बर्बाद होते देखा है...', Chandu Champion के डायरेक्टर ने यशराज फिल्म्स को बताया स्कूल कैंपस