Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 घंटे 29 मिनट की ईरानी फिल्म छू लेगी दिल, ऑस्कर में भी जा चुकी है मूवी; इस OTT प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 07:53 PM (IST)

    29 साल पहले ईरानी सिनेमा की तकदीर बदलने वाली एक कल्ट क्लासिक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ...और पढ़ें

    मशहूर ईरानी फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    मशहूर ईरानी फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये ईरानी फिल्म

    2. ईरानी सिनेमा की बदल दी थी तकदीर

    3. इमोशनल कहानी छू लेगी आपका दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल लेवल पर कई ऐसी फिल्में बनाई गई हैं, जिनकी चर्चा बहुत कम जाती है, लेकिन अपनी शानदार कहानी के दम पर वह हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 29 साल पुरानी एक ऐसी ही ईरानी सिनेमा की कल्ट क्लासिक मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो करीब तीन दशक बाद भी ओटीटी पर मस्ट वॉच मानी जाती है। 

    खास बात ये है कि इस फिल्म को ईरानी सिनेमा की ऐतहासिक मूवी के तौर पर जाना जाता है, जिसने अकादमी पुरस्कार में पहली बार अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कौन सी है। 

    मस्ट वॉच है ये ईरानी फिल्म 

    जिस ईरानी फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट मूवी के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका टाइटल चिल्ड्रन ऑफ हेवन (Children of Heaven) है। निर्देशक माजिद मजीदी द्वारा इस प्रसिद्ध ईरानी ड्रामा थ्रिलर का डायरेक्शन किया गया था। 29 साल बाद भी इस फिल्म का जिक्र किया जाता है, जिसकी वजह इसकी दिल छू जाने वाली कहानी है। 

    यह भी पढ़ें- Best Iranian Films On OTT: ऑस्कर जीत चुकीं ईरानी फिल्मों से समझें सिनेमा का मतलब, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

    children of heaven OTT

    फिल्म की कहानी पर गौर किया जाए तो 1 घंटा 29 मिनट की चिल्ड्रन ऑफ हेवन की स्टोरी दो सगे भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। जिनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब होती है। मूवी के स्टोरी प्लॉट में रोमांच उस वक्त आता है, जब उस लड़के की बहन की जूते गुम हो जाते हैं और उनकी तलाश में वह ना जाने क्या-क्या करता है। 

    खबरें और भी

    children of heaven

    चिल्ड्रन ऑफ हेवन आपको फैमिली में एकता और भाई-बहन के अनोखे रिश्ते की अहमियत को दर्शाती है। यही कारण है जो ये ईरानी फिल्म हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। इतना ही नहीं ईरानी सिनेमा जगत की टॉप-5 मूवीज में चिल्ड्रन ऑफ हेवन का नाम शामिल होता है। बता दें कि चिल्ड्रन ऑफ हेवन पहली ईरानी मूवी है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था।

    ओटीटी पर कहां देखें

    अगर ऊपर दी गई जानकारी के आधार पर आप भी चिल्ड्रन ऑफ हेवन को ओटीटी पर देखने के लिए बेताब हो गए थे तो आप इस मूवी को अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स (Netflix) और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चिल्ड्रन ऑफ हेवन मौजूद है, जहां इसका आनंद लिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- गंदे सीन्स की भरमार, बैन हुई थी क्राइम थ्रिलर, YouTube पर खूब देखी जा रही है 4 साल पुरानी फिल्म