Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोट कर लीजिए डेट! Cocktail 2 की OTT रिलीज हुई कन्फर्म, कहां देखें शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म?

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:42 PM (IST)

    शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अभिनीत रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल 2' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस समय लव स्टोरी का दौर चल रहा है। सैयारा के बाद से कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हाल ही में रिलीज हुई रोमांटिक लव स्टोरी, मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

    अब शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) भी सिनेमा के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

    छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

    कॉकटेल 2 को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है और लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर इसकी कहानी लिखी है। यह साल 2012 में आई 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और यह 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।

    Cocktail (5)

    किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

    ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें तो यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'कॉकटेल 2', 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' की सीधी अगली कड़ी जिसे हम सीक्वल कहते हैं वो नहीं, बल्कि एक नई कहानी है। यह फिल्म आधुनिक रिश्तों, दोस्ती, प्यार और भावनात्मक उलझनों को दिखाती है, साथ ही उस युवा जोश और अंदाज को भी बनाए रखती है जिसने ओरिजिनल फिल्म को दर्शकों का पसंदीदा बनाया था।

    Cocktail (6)

    'कॉकटेल 2' कुणाल और दिया नाम के एक कपल की लव स्टोरी है, जो शादी के लिए परिवार के दबाव से बचने के लिए सिसिली जाते हैं। ट्रिप के दौरान, दिया अपनी बेफिक्र दोस्त एली से कहती है कि वह कुणाल के साथ फ्लर्ट करके उसकी वफादारी की परीक्षा ले। हालांकि, मामला तब बिगड़ जाता है जब एली सचमुच कुणाल को पसंद करने लगती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस की बादशाह बनी Cocktail 2, शनिवार को सुपर कमाई से मारी बाजी

    यह भी पढ़ें- 'एक्ट्रेस को छोटा समझते...' Kriti Sanon ने बताया बॉलीवुड में होता है 'भेदभाव', हीरो को मिलता है स्पेशल ट्रीटमेंट