यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Commander Karan Saxena Trailer: एक्शन से भरपूर है गुरमीत चौधरी की सीरीज का ट्रेलर, OTT पर छाने को तैयार
गुरमीत चौधरी टीवी जगत के जाने- माने एक्टर हैं। उनकी एक्टिंग स्किल्स से फैन पहले ही वाकिफ हैं। अब एक्टर अपना नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। शुक्रवार को ...और पढ़ें

HighLights
- नई सीरीज ला रहे गुरमीत चौधरी
- डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
- वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ आउट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'कमांडर करण सक्सेना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में टीवी के फेमस एक्टर गुरमीत चौधरी और इकबाल खान लीड रोल में शामिल हैं, जो एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए भारत की रक्षा करने के मिशन पर हैं। 'कमांडर करण सक्सेना' की कहानी आतंकवाद से देश की रक्षा से हैं। सीरीज में भारत पर हुए कुछ आतंकवादी हमलों को भी दिखाया गया है।
'कमांडर करण सक्सेना' के ट्रेलर में गुरमीत और इकबाल के बीच के संघर्ष को बड़े ही रोमांचक और थ्रिलिंग तरीके से दिखाया गया है। ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स, धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस और शानदार विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिल रहे हैं।
कैसा है सीरीज का ट्रेलर ?
'कमांडर करण सक्सेना' के ट्रेलर की शुरुआत में, गुरमीत चौधरी को करण सक्सेना के रोल में दिखाया जाता है, जो एक बहादुर और निडर कमांडर है। ये कमांडर देशभक्ति के लिए अपनी जान देने को तैयार है। दूसरी ओर इकबाल खान का किरदार एक शातिर दुश्मन का है, जो अपने आतंकवादी मकसद से भारत को नुकसान पहुंचाने की फिराक में है।
यह भी पढ़ें- Web Series In July 2024: जुलाई में OTT पर आएगा भूचाल, मिर्जापुर 3 सहित रिलीज होंगी ये 9 वेब सीरीज
क्या है सीरीज की कहानी ?
'कमांडर करण सक्सेना' की कहानी एक ऐसे भारतीय कमांडर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने देश को आतंकवादियों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उसकी राह में आने वाली सभी चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करते हुए, वो अपने मिशन को सफल बनाने की कसम खाता है। वहीं, इकबाल खान आईएसआई चीफ नसीर के किरदार में हैं और उसे भी अपने मिशन को पूरा करने की जिद है।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी सीरीज
गुरमीत चौधरी और इकबाल खान के अलावा 'कमांडर करण सक्सेना' में कुछ और बेहतरीन कलाकार भी हैं, जो महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें एक्ट्रेस हरुता दुर्गुले का नाम भी शामिल है। निर्देशन की जिम्मेदारी अनुभवी निर्देशक जतिन वांगले ने संभाली है। 'कमांडर करण सक्सेना' 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जिसे मोबाइल एप पर फ्री में देखा जा सकता है। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सीरीज के एपिसोड रिलीज किए जाएंगे।