विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Crime Patrol: शुरू होगा क्राइम की दुनिया का नया खेल, कब और कहां देखें Ajay Devgn का शो?

Updated: Mon, 31 Aug 2026 08:29 AM (IST)

सुपरस्टार अजय देवगन का मोस्ट अवेटेड शो क्रइम पेट्रोल ओटीटी और टीवी पर शुरू होने जा रहा है।

क्राइम पेट्रोल शो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

क्राइम पेट्रोल शो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. आज से शुरू हो रहा है क्राइम पेट्रोल

  2. ओटीटी पर इस प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीमिंग

  3. 14 साल बाद टीवी पर अजय की वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 14 साल बाद अभिनेता अजय देवगन धारावाहिक क्राइम पेट्रोल के नए सीजन के साथ एक बार फिर टीवी जगत में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह साल 2012 में प्रसारित म्यूजिकल ड्रामा शो रामलीला: अजय देवगन के साथ का हिस्सा थे।

इसके साथ ही अजय भी हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार और अनिल कपूर समेत उन सितारों की सूची मे शामिल हो गए, जो इन दिनों टीवी कार्यक्रमों से जुड़े हैं।

कब और कहां देखें क्राइम पेट्रोल

अजय देवगन का शो क्राइम पेट्रोल का नया सीजन आज यानी 31 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। रात 10:30 बजे से आप इस शो को टीवी चैनल सोनी टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा क्राइम पेट्रोल की ओटीटी स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) पर इसी टाइम पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Anup Soni नहीं अब ये बॉलीवुड सुपरस्टार होस्ट करेगा Crime Petrol, कड़क आवाज में सुनाई देगा सतर्क रहें, सावधान रहें?

क्राइम पेट्रोल को लेकर एक्साइटेड अजय

हालांकि, क्राइम पेट्रोल से जुड़ने के पीछे अजय की अपनी अलग सोच है। इस बारे में वह बताते हैं-मुझे इस शो के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि इसकी कहानियां वास्तविक आपराधिक मामलों से प्रेरित हैं। उनमें से कई चौंकाने वाली हैं, क्योंकि वे आपको दिखाती हैं कि हमारे आस-पास की दुनिया में क्या-क्या हो सकता है।

crime patrol ott

उन अपराधों में कभी-कभी ऐसे लोग भी शामिल होते हैं, जिनकी आपने कभी उम्मीद नहीं की होगी। साथ ही इस शो में आप इन मामलों को सुलझाने में लगने वाली मेहनत और लगन को भी देखते हैं। मेरे लिए इस शो का मतलब सिर्फ दिलचस्प कहानियां बताना नहीं है, बल्कि यह दर्शकों के लिए आंखें खोलने वाला भी हो सकता है। आपको याद दिलाता है कि किसी पर भी आंख बद करके भरोसा न करें। यह जागरूकता युवाओं समेत हर वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक है।

अनूप सोनी को किया रिप्लेस

इससे पहले क्राइम पेट्रोल शो को मशहूर अभिनेता अनूप सोनी होस्ट किया करते थे। लेकिन अब शो के मेकर्स ने अजय देवगन पर दांव चला है और सोनी को रिप्लेस किया है। देखना ये होगा कि क्या अजय का स्टारडम अनूप सोनी की तरह इस शो को लाइमलाइट दिला पाएगा या नहीं।

यह भी पढ़ें- 'लोग मुझे Crime Patrol के लिए याद रखेंगे...', Ajay Devgn से रिप्लेस होने पर आया अनूप सोनी का रिएक्शन