विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7 एपिसोड में दिखती है अफीम के धंधे की रोचक कहानी, OTT की इस सीरीज को IMDb ने दी 7.7 की रेटिंग

Published: Wed, 14 May 2025 08:21 PM (IST)

OTT Most Watched Series ओटीटी पर आपको सीरीज और मूवीज का भंडार देखने को मिलता है। इससे ये सुविधा हो ...और पढ़ें

गन्स और गुलाब्ज में नजर आए राजकुमार राव (फोटो- यूट्यूब स्क्रीनशॉट)
गन्स और गुलाब्ज में नजर आए राजकुमार राव (फोटो- यूट्यूब स्क्रीनशॉट)

HighLights

  1. 18 अगस्त, 2023 को रिलीज हुई थी सीरीज
  2. राजकुमार राव और दुलकर सलमान आए नजर
  3. अफीम की खेती पर आधारित है कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था जब लोग सिनेमा जाकर पापकॉर्न खाते हुए फिल्में देखना पसंद करते थे। मिडिल क्लास घरों में इसे भी आउटिंग की तरह माना जाता था कि कोई अच्छी मूवी रिलीज हुई चल दिए परिवार को लेकर सिनेमा दिखाने और फिर डिनर भी बाहर ही होता था मतलब पूरा फैमिली पैक।

बढ़ रहा है ओटीटी का ट्रेंड

इसके बाद जैसे जैसे टेक्नोलॉजी ने आपके घर में प्रवेश किया चीजें आसान होती चली गईं। फिर आया ओटीटी इसने अपनी मार्केटिंग इस तरह की कि आपको बिना कहीं बाहर जाए घर बैठे आराम से सोफे पर बैठकर मूवी देखने का आनंद आएगा। वहीं अब तो दौर ऐसा है कि लोग अब फिल्में थिएटर से ज्यादा ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। उन्हें पता है कि कुछ टाइम बाद ये किसी न किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ ही जाएगी तो फिर जाना क्यों?

यह भी पढ़ें: 10 एपिसोड वाली सीरीज ने लॉकडाउन में OTT पर किया था राज, IMDB पर 7.8 रेटिंग के साथ निकली थी टॉपर

सीरीज में कॉमेडी और थ्रिलर का मजा

यहीं वजह है कि जहां सिनेमा के पॉपुलर एक्टर्स के पास स्टारडम है। वहीं ओटीटी के मास्टर्स ने अपनी एक अलग फैन फॉलोविंग तैयार की है। आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने माफिया सरगना की कैटेगरी होने के बावजूद दर्शकों को कॉमेडी का भी भरपूर मजा दिया।

सीरीज में देखने को मिलेंगे जबरदस्त डायलॉग्स

हम बात कर रहे हैं राज और डीके की पॉपुलर सीरीज गन्स एंड गुलाब्ज की। ये कहानी है दो गैंग की जो एक तरह के धंधे में शामिल हैं और एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं। गन्स एंड गुलाब्ज नामचीन की कहानी सीधे दिल में उतरती है। डायलॉग्‍स में इस्तेमाल की गई बोली और गालियां जहां उत्तर प्रदेश में एक खास जगह की लगती हैं एक्टर्स की एक्टिंग मानों किरदार में जान फूंक देती हैं। ये एक क्राइम स्टोरी है।

क्या है सीरीज की कहानी?

गन्स एंड गुलाब्स की कहानी एक काल्पनिक गांव गुलाबगंज की है जिसकी कहानी में अफीम का एक बड़ा सौदा दिखाया गया है। इसमें दो गैंग के बीच अफीम के कारोबार को लेकर संघर्ष दिखाया गया है, जिसके बीच में एक ईमानदार नारकोटिक्स ऑफिसर और एक मैकेनिक की एंट्री होती है। यहीं से कहानी में ट्विस्ट और उलझनें पैदा होती हैं। अफीम का कारोबार ही इस कहानी का केंद्र बिंदु है, जिसके लिए गैंगस्टर्स आपस में लड़ते हैं और एक-दूसरे को खत्म करने की कोशिश करते हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान और आदर्श गौरव नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: OTT पर खूब चली थी बॉक्स ऑफिस की ये महाफ्लॉप, 450 करोड़ के मोटे बजट में छाप पाई थी 131cr

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।