विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dahaad 2 में वापसी के लिए तैयार हैं Sonakshi Sinha, इस दिन से शुरू करेंगी शूटिंग!

Published: Sat, 23 Aug 2025 05:47 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज दहाड़ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब इसके दूसरे सीजन की शूटिंग ...और पढ़ें

दहाड़ 2 सीरीज पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)
दहाड़ 2 सीरीज पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. दहाड़ 2 में वापसी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा
  2. रीमा कागती ने तैयार की सीरीज की कहानी
  3. इस महीने से शुरू होगा शूटिंग का काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्मों को ही नहीं, बल्कि सीरीज को भी लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। साल 2023 की धड़क को ओटीटी पर भरपूर प्यार मिला। इन दिनों वेब सीरीज के दूसरे सीजन की चर्चा चल रही है। एक्ट्रेस के प्रशंसकों को खुश करने वाला अपडेट वेब सीरीज की शूटिंग पर आया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दहाड़ 2 की शूटिंग कब होगी शुरू?

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव के निर्देशन के लिए रीमा कागती की खूब सराहना की गई। इस फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद उन्होंने दहाड़ के अगले सीजन पर काम शुरू कर दिया था। दहाड़ के जरिए सोनाक्षी ने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा और अब इसके दूसरे सीजन पर काम करने के लिए तैयार हैं। रीमा कागती की निर्देशित दहाड़ को पसंद किया गया और इसका दूसरा सीजन मोस्ट अवेटेड बना हुआ है। आखिरकार अब सीरीज की शूटिंग डेट की जानकारी सामने आ गई है।

यह भी पढ़ें- Chunky Panday ने सावन के पवित्र महीने में किए पशुपतिनाथ के दर्शन, शेयर की खूबसूरत फोटोज

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रीमा कागती और सोनाक्षी सिन्हा दहाड़ 2 के लिए एक बार फिर से साथ आ रही हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि दहाड़ 2 की कहानी तय कर ली गई है और दिसंबर 2025 से इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। फिलहाल वेब सीरीज प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।

दूसरे सीजन में कौन बनेगा दमदार विलेन?

दहाड़ 2 में एक बार फिर सोनाक्षी अंजलि भाटी की भूमिका में वापसी करेंगी। दहाड़ में भी एक दमदार अभिनेता विलेन की भूमिका में था और सीजन 2 में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी के अलावा, अन्य किरदारों के लिए कास्टिंग जारी है। खलनायक के किरदार की बात करें, तो दहाड़ 2 में एक दमदार एक्टर ही विलेन की भूमिका में नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- ठंडे बसते में गई Akshay Kumar की ये बड़ी फिल्म, 3 साल से एक ही जगह अटकी है संजय लीला भंसाली की सुई?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।