Daldal Teaser Out: कमजोर दिल वाले रहें दूर, Bhumi Pednekar की 'दलदल' का रूह कंपाने वाला टीजर रिलीज
Daldal Teaser Out: अमृत राज गुप्ता द्वारा निर्देशित दलदल सीरीज मुंबई क्राइम ब्रांच की नई नियुक्त DCP रीटा फरेरा की कहानी है, जिसका किरदार भूमि पेडनेकर ...और पढ़ें

भूमि पेडनेकर की दलदल का टीजर रिलीज
HighLights
भूमि पेडनेकर की दलदल का टीजर रिलीज
रूह कंपा देगा एक-एक सीन
कब और कहां रिलीज होगी दलदल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो ने अपनी हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' की दुनिया भर में प्रीमियर की तारीख 30 जनवरी घोषित की है, साथ ही एक रोमांचक और खौफनाक टीजर भी जारी किया है। विश्व धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब 'भेन्डी बाजार' पर आधारित, 'दलदल' एक अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन है, जिसे सुरेश त्रिवेणी ने बनाया है और विक्रम मल्होत्रा और त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है।
क्या है दलदल की कहानी?
अमृत राज गुप्ता द्वारा निर्देशित, यह सीरीज मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें भूमि पेडनेकर द्वारा निभाई गई मुंबई क्राइम ब्रांच की नई नियुक्त DCP रीटा फरेरा की कहानी दिखाई गई है, जो खुद को जिंदगी और मौत के एक खतरनाक खेल में एक बेरहम कातिल का सामना करते हुए पाती है। पेडनेकर के साथ इस सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- OTT पर रिलीज होगी इमरान खान की कमबैक फिल्म, संग नजर आएगी ये हसीना
टीजर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां हिंसा और मानसिक डर सिर्फ चौंकाते नहीं, बल्कि लंबे समय तक बने रहते हैं। टीजर में दिखाया जाता है कि लोगों की बेरहमी से हत्या की गई है – कलाइयां कटी हुई हैं, मुंह में अजीब तरह से कच्चे मांस के टुकड़े, मोबाइल फोन और दूसरी चीजें ठूंसी हुई हैं।
रूह कंपाने वाले सीन शामिल
क्रिमिनल सीन रूह कंपाने वाले हैं। जैसे-जैसे जाँच आगे बढ़ती है, रीटा खुद को केस की क्रूरता और अपनी अंदरूनी उथल-पुथल के बीच फंसा पाती है, साथ ही फोर्स के अंदर मौजूद भेदभाव का भी सामना करती है। क्रूरता को बिना किसी लाग-लपेट के दिखाने वाला यह टीजर कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं हैं।
खबरें और भी
भूमि पेडनेकर की यह क्राइम थ्रिलर सीरीज 30 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस के साथ आदित्य रावल, समारा तिजोरी, गीता अग्रवाल जैसे कलाकार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Daldal OTT Release: ओटीटी पर दिखेगी खूनी खेल के दलदल की कहानी, कब और कहां स्ट्रीम होगी वेब सीरीज?