Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    December OTT & Theater Releases: एंटरटेनमेंट की आएगी सुनामी, पूरे दिसंबर रिलीज होंगी 15 सीरीज और फिल्में

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 04:07 PM (IST)

    December OTT & Movie Releases:  दिसंबर का आगाज हो रहा है और साथ ही मनोरंजन का डोज चार गुना ज्यादा बढ़ने वाला है। अगले महीने वह फिल्में थिएटर्स में रिली ...और पढ़ें

    दिसंबर में OTT और थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

    दिसंबर में OTT और थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

    HighLights

    1. दिसंबर में आएगी फिल्मों और सीरीज की बाढ़

    2. थिएटर्स और OTT पर रिलीज होंगी 15 सीरीज-फिल्में

    3. 2025 के आखिरी महीने में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। December New Releases: नए महीने की शुरुआत से पहले ही हम आपके लिए ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट लेकर हाजिर हो जाते हैं, ताकि आपसे कहीं आपकी फेवरेट मिस न हो जाए। नवम्बर जहां द फैमिली मैन, स्ट्रेंजर थिंग्स 5 और तेरे इश्क में जैसी फिल्मों और सीरीज के साथ एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा, तो वहीं दिसंबर में तो मनोरंजन का ये डोज डबल या ट्रिपल नहीं, बल्कि चार गुना ज्यादा मिलने वाला है।

    साल 2025 में कई ऐसी फिल्में और सीरीज, थिएटर और OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही है, जिसका इंतजार न जाने फैंस कब से कर रहे हैं। तो हम आपको बिल्कुल भी इंतजार नहीं करवाएंगे और फटाफट से दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट देखते हैं:

    धुरंधर (Dhurandhar)

    सिंघम अगेन के बाद रणवीर सिंह अब 'धुरंधर' बनकर बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी उनकी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका ट्रेलर काफी दमदार था और अब फैंस मूवी के थिएटर में आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी विवाद गरमाया हुआ है।

    रिलीज डेट- 5 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म-थिएटर्स
    जोनर-स्पाई एक्शन थ्रिलर

    इक्कीस (Ikkis)

    सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में एक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' भी है, जिसका ट्रेलर देखकर ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। ये मूवी अब फैंस के लिए और भी ज्यादा खास इसलिए हो गई है, क्योंकि ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जिसमें वह नजर आने वाले हैं।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 25 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
    जोनर-वॉर ड्रामा

    यह भी पढ़ें- Netflix पर गर्दा उड़ा रही है साउथ की ये फिल्म, थिएटर्स में महाफ्लॉप मूवी OTT पर कर रही है ट्रेंड!

    रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स (Raat Akeli Hai:The Bansal Murders)

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'रात अकेली है' का सीक्वल रिलीज के लिए तैयार है। हनी त्रेहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी रिच बंसल फैमिली की मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में नवाजुद्दीन जटिल यादव का किरदार निभा रहे हैं।

    रिलीज डेट- 19 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर-मर्डर मिस्ट्री

    सिंगल सलमा (Single Salma)

    महारानी सीजन 4 और दिल्ली क्राइम 3 के बाद अब हुमा कुरैशी एक बार फिर से ओटीटी पर अपना दबदबा बनाने के लिए लौट रही हैं। उनकी फिल्म 'सिंगल सलमा' थिएटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसकी कहानी एक इंडिपेंडेंट वुमन की है। इस फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है।

    रिलीज डेट- 26 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
    जोनर- कॉमेडी

    किस-किस को प्यार करूं 2(Kis Kisko Pyaar Karoon 2)

    कपिल शर्मा एक बार फिर से हंसी के फुहारे के साथ लौट रहे हैं। उनकी फिल्म किस-किसको प्यार करूं 2 दिसंबर में रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें उनके साथ बिग बॉस कंटेस्टेंट आयशा खान, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी मुख्य भूमिका में हैं। ये अभिनेता असरानी की आखिरी फिल्म है।

    रिलीज डेट- 12 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म-सिनेमाहॉल
    जोनर-कॉमेडी

    तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera)

    कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी पति-पत्नी और वो के बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आने वाली है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगस्त्य नंदा की मूवी 21 के साथ टक्कर ले सकती है।

    रिलीज डेट - 25 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- सिनेमाहॉल
    जोनर-रोमांटिक कॉमेडी

    मिसेज देशपांडे ( Mrs. Deshpande)

    काजोल के बाद अब माधुरी दीक्षित भी सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'मिसेज देशपांडे' जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें धक-धक गर्ल एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं, लेकिन वह नॉर्मल पत्नी नहीं, बल्कि एक सीरियल किलर हैं। कहानी कैसे अनफोल्ड होगी ये आपको सीरीज देखकर पता चलेगा।

    रिलीज डेट- 19 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म-जियो हॉटस्टार (JioHotstar)
    जोनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर

    थामा (Thamma)

    आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थामा' इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। अब डेढ़ महीने के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। हयूमन और बेताल की दुनिया के मिलन ने दर्शकों को थिएटर में ज्यादा एंटरटेन नहीं किया। अब ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है।

    रिलीज डेट- 16 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime VIDEO)
    जोनर-हॉरर कॉमेडी

    सिंगल पापा (Single Papa)

    बॉलीवुड में सिंगल मदर की कहानी तो हम कई बार देख चुके हैं, लेकिन अब 'सिंगल फादर' के संघर्ष की कहानी लोगों को देखने को मिलेगी। मां के न होने पर पिता कैसे अकेले घर और बाहर का काम संभालकर अपने बच्चों की देखभाल करता है, वह नजरिया फैंस इस मूवी में देखेंगे। कुणाल खेमू और मनोज पाहवा फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

    रिलीज डेट-12 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
    जोनर-कॉमेडी

    एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat)

    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की दीवाली पर रिलीज फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी अब OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी की वजह से इस फिल्म को थिएटर में काफी दर्शक मिले थे, लेकिन अब ओटीटी पर भी ये वही असर छोड़ पाएगी या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।

    रिलीज डेट- 16 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
    जोनर-रोमांटिक ड्रामा

    दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी (Durlabh Prasad Ki Dusri Shaadi)

    कुछ महीने पहले जब महिमा चौधरी और संजय मिश्रा दूल्हा-दुल्हन बनकर आए थे, तो फैंस शॉक्ड रह गए थे। हालांकि, ये राज खुल गया था कि ये उनकी आगामी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' की एक झलक है। इस मूवी में पहली बार महिमा चौधरी और संजय मिश्रा साथ दिखेंगे। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, ये मूवी भी दिसंबर में रिलीज होगी।

    रिलीज डेट-19 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- सिनेमाहॉल
    जोनर- कॉमेडी

    अवतार: फायर एंड एश (Avatar: Fire and Ash)

    सिनेमाघरों में सिर्फ बॉलीवुड का तड़का ही नहीं लगेगा, बल्कि हॉलीवुड की फिल्में भी दस्तक देंगी। अवतार के दो सफल पार्ट्स के बाद अब इसका तीसरा पार्ट अवतार: फायर एंड एश भी दिसंबर 2025 में रिलीज के लिए तैयार है, जिसे इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु सहित कई भाषाओं में भारत में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में नए विलेन 'वरांग' को दिखाया जाएगा।

    रिलीज डेट-19 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- सिनेमाहॉल
    जोनर-साई-फाई फिल्म

    रियल कश्मीर फुलबॉल क्लब (Real Kashmir Football Club)

    'बारामूला' से ओटीटी पर धूम मचाने वाले एक्टर मानव कौल अब कश्मीरी हिंदू पंडित और कश्मीरी मुस्लिम की एक सच्ची कहानी के साथ फिर लौट रहे हैं। वेब सीरीज की कहानी दो लोगों की है, जो सोशल और पॉलिटिकल चैलेंज से गुजरते हुए टॉप फुटबॉल लीग इंडिया के लिए कम्पीट करते हैं और टीम बनाते हैं।

    रिलीज डेट- 9 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म-सोनी लिव (SonyLiv)
    जोनर- स्पोर्ट्स ड्रामा

    घरवाली-पेड़वाली (Gharwaali Pedwaali)

    ये एक सुपरनैचुरल कॉमेडी है, जिसकी कहानी पृथ्वीमिश्रा उर्फ जीतू की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसे जिंदगी में ये श्राप मिलता है कि उसके माता-पिता से लेकर उसके बॉस और पत्नी तक हर चीज उसकी जिंदगी में डबल होगी।

    रिलीज डेट- 5 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म- Zee5
    जोनर- सुपरनैचुरल कॉमेडी

    साली मोहब्बत (Saali Mohobbat)

    बॉलीवुड की मंझी हुई एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा अब निर्देशक की कुर्सी संभालती दिखेंगी। उनकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'साली मोहब्बत' जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस मूवी में राधिका आप्टे फीमेल लीड में हैं, वहीं मिर्जापुर के मुन्ना भैया भी फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगे। कहानी कविता की है, जो एक छोटे से शहर की हाउसवाइफ स्मिता (Radhika Apte) को एक कहानी सुनाती है।

    रिलीज डेट- 12 दिसंबर
    प्लेटफॉर्म-Zee5
    जोनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर

    यह भी पढ़ें- Netflix पर गर्दा उड़ा रही है साउथ की ये फिल्म, थिएटर्स में महाफ्लॉप मूवी OTT पर कर रही है ट्रेंड!